Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जुलाई से नवंबर तक थम जाएंगे रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस के पहिए, साउथ बिहार का रूट भी बदला

    Updated: Tue, 30 Jun 2026 07:01 PM (IST)

    उत्तर बिहार से दक्षिण भारत को जोड़ने वाली रक्सौल-हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस जुलाई से मध्य नवंबर तक 20 दिनों के लिए हर हफ्ते रद रहेगी, जिससे यात्रियो ...और पढ़ें

    जुलाई से नवंबर तक थम जाएंगे रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस के पहिए, साउथ बिहार का रूट भी बदला

    जुलाई से नवंबर तक थम जाएंगे रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस के पहिए, साउथ बिहार का रूट भी बदला

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, धनबाद। उत्तर बिहार से दक्षिण भारत को जोड़ने वाली रक्सौल-हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस जुलाई से मध्य नवंबर के बीच 20 दिनों तक हर हफ्ते रद रहेगी। हैदराबाद से दो जुलाई तथा रक्सौल से पांच जुलाई से इस ट्रेन के पहिए थम जाएंगे।

    इसके अलावा कई दूसरी ट्रेनें भी अलग-अलग तिथियों में रद रहेंगी। जसीडीह, जामताड़ा, आसनसोल होकर चलने वाली आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस जुलाई से नवंबर तक सप्ताह में एक दिन दुर्ग के बदले राउरकेला तक जाएगी और वहीं से वापस लौटेगी।

    छह जुलाई से आरा-दुर्ग एक्सप्रेस प्रत्येक सप्ताह मार्ग परिवर्तित कर चलेगी। अगस्त में रक्षाबंधन तथा अक्टूबर-नवंबर में दुर्गापूजा, दिवाली एवं छठ के दौरान इस ट्रेन में यात्रियों का ज्वार उमड़ता है।

    इसके रद रहने से यात्रियों को विकल्प ढूंढ़ना होगा। दक्षिण पूर्व रेल से जारी सूचना में बताया कि चक्रधरपुर मंडल में विकास कार्याें के कारण ट्रेनें कुछ माह के लिए रद रहेंगी।

    इन तिथियों में रद रहेगी

    • 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस दो, नौ, 16, 23 व 30 जुलाई, छह, 13, 20 व 27 अगस्त, तीन, 10, 17 व 24 सितंबर, एक, आठ, 15, 22 व 29 अक्टूबर तथा पांच व 12 नवंबर
    • 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस पांच, 12, 19 व 26 जुलाई, दो, नौ, 16, 23 व 30 अगस्त, छह, 13, 20 व 27 सितंबर, चार, 11, 18 व 25 अक्टूबर तथा एक आठ व 15 नवंबर
    • जसीडीह, जामताड़ा, आसनसोल होकर चलने वाली 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार को दो जुलाई से 12 नवंबर तक दुर्ग के बदले राउरकेला तक चलेगी।
    • 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार तीन जुलाई से 13 नवंबर तक राउरकेला से आरा तक चलेगी

    यह भी पढ़ें- दिल्ली, चंडीगढ़ और शकूर बस्ती स्पेशल को शानदार रिस्पांस, धनबाद को मिल सकती है नियमित ट्रेन की सौगात