Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शेखपुरा में दो दिनों से लापता BTech छात्र का पहाड़ के गड्ढे में मिला शव, आक्रोशित परिजनों का पुलिस पर पथराव

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 02:18 PM (IST)

    शेखपुरा में दो दिनों से लापता बीटेक छात्र हेमराज उर्फ राजा कुमार का शव जमुआरा पहाड़ पर खनन से बने एक गड्ढे से बरामद हुआ। ...और पढ़ें

    पहाड़ के गड्ढे में मिला शव

    पहाड़ के गड्ढे में मिला शव

    HighLights

    1. शेखपुरा में दो दिन से लापता बीटेक छात्र का शव मिला।

    2. जमुआरा पहाड़ पर खनन गड्ढे में मिला शव।

    3. आक्रोशित परिजनों ने पुलिस वाहन पर पथराव किया।

    जागरण संवाददाता, शेखपुरा। शेखपुरा नगर के मेहुस मोड़ निवासी बीटेक छात्र हेमराज उर्फ राजा कुमार का शव सोमवार दोपहर जमुआरा पहाड़ पर खनन से बने एक बड़े गड्ढे से बरामद किया गया। राजा शनिवार दोपहर से लापता था। शव मिलने के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई। 

    आक्रोशित परिजनों ने मौके पर पुलिस की एक गाड़ी पर पथराव भी किया, जिससे वाहन को हल्का नुकसान पहुंचा। बाद में पुलिस ने लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

    घर से पेट्रोल भरवाने निकला था मृतक

    जानकारी के अनुसार, राजा कुमार संतोष यादव का पुत्र था। वह जयपुर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक का छात्र था। उसके पिता मोटर पार्ट्स के व्यवसायी हैं। शनिवार दोपहर राजा घर से बाइक लेकर पेट्रोल भराने की बात कहकर निकला था। उसने इसकी जानकारी अपनी मां को दी थी, लेकिन इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा।

    शाम के समय उसकी बाइक महादेव नगर स्थित कचरा डंपिंग यार्ड के पास लावारिस हालत में मिली। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। हालांकि, उसका मोबाइल लगातार स्विच ऑफ मिला और काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

    खबरें और भी

    गड्ढे से राजा का शव बरामद

    सोमवार दोपहर जमुआरा पहाड़ पर खनन से बने तालाबनुमा गहरे गड्ढे से राजा का शव बरामद किया गया। शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।

    इस संबंध में थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि राजा के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई थी। घटनास्थल से उसका मोबाइल फोन बरामद नहीं हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

    यह भी पढ़ें- 4 जिलों के मरीजों का सहारा पर खुद 'बीमार', शेखपुरा सदर अस्पताल में कई विभागों में नहीं हैं डॉक्टर