शेखपुरा के 21 गांवों की बदलेगी सूरत, शिक्षा-स्वास्थ्य और पानी समेत बुनियादी सुविधाओं का होगा विस्तार
शेखपुरा जिले के 21 गांवों को प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा। ...और पढ़ें
-1783678619756_m.webp)
HighLights
शेखपुरा के 21 गांव बनेंगे आदर्श ग्राम।
प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत विकास।
नागरिक सुविधाओं के विस्तार से जीवन स्तर में सुधार।
जागरण संवाददाता, शेखपुरा। जिला के 21 गांवों को आदर्श गांव के रूप में विकसित करके यहां सभी नागरिक और आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। जिला के यह 21 गांव ऐसे हैं,जहां 2011 की आम जनगणना के अनुसार आनुसूचित जाति की आबादी कम से कम 40 प्रतिशत या फिर 500 है।
यह कार्य केंद्रीय सरकार की प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत होगा। इस योजना को अमली जामा पहनाने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गाय।
यह योजना केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अधीन संचालित होगी। प्रशिक्षण में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला पंचायती पदाधिकारी तथा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंचायती राज पदाधिकारी, कल्याण पदाधिकारी भी शामिल हुए।
प्रशिक्षण सह कार्यशाला में जिलाधिकारी ने योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा यह जिला के लिए बहुत बड़ी योजना है। इसमें चिंहित गांवों में सभी नागरिक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। नागरिक सुविधाओं के विस्तार से लोगों का जीवन स्तर ऊंचा होगा तथा उनके स्वास्थ्य-पोषण का स्तर भी बढ़ेगा।
बताया गया इन चिंहित 21 गांवों में नागरिकों के जीवन स्तर से जुड़े 10 बिंदुओं पर सर्वेक्षण करके उससे जुड़ी और आवश्यक योजनाओं का चयन करके उसे क्रियान्वित किया जाएगा। चिंहित गांवों में यह सर्वेक्षण एप आधारित होगा।
जिन 10 बिंदुओं पर नागरिक सुविधाओं का सर्वेक्षण होना है, उसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, वित्तीय समावेशन, डिजिटल इंडिया, कौशल विकास सड़क, बिजली, कृषि, आवास जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। जिलाधिकारी ने बताया आदर्श ग्राम योजना के तहत चिंहित गांवों में सामाजिक तथा आर्थिक उत्थान होगा।
खबरें और भी
योजना में चिंहित गांवों:-
- शेखपुरा- मंदना, दुल्लापुर, बांक, गुनहेसा तथा हसौरी।
- अरियरी- रंका, उसरी, बहादुरपुर तथा देवपूरी।
- बरबीघा- मलिलचक, उखधी, कन्हौली, मिर्जापुर, मिल्कीचक तथा गोडडी।
- शेखोपुरसराय- शादीकपुर।
- चेवाड़ा- माने तथा बेंगुचा।
- घाटकुसुंभा- पानापुर, जितवारपुर तथा बेलौनी।
यह भी पढ़ें- लखीसराय के 20 गांव बनेंगे 'आदर्श ग्राम', शिक्षा-स्वास्थ्य समेत 10 क्षेत्रों में किए जाएंगे काम