Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार का यह जिला बन रहा HIV संक्रमण का हॉटस्पॉट, जनवरी से अब तक 21 मरीज संक्रमित

    Updated: Sun, 19 Apr 2026 03:59 PM (IST)

    शेखपुरा जिला एचआईवी संक्रमण का नया हॉटस्पॉट बन रहा है। मार्च में 10 नए मामले सामने आए, जबकि जनवरी से अब तक कुल 21 मरीज चिन्हित हुए हैं, जिनमें 13 महिल ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर

    सांकेतिक तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    अरविंद कुमार, शेखपुरा। महज 682 वर्ग किमी भौगोलिक क्षेत्रफल तथा अनुमानित 9 लाख की आबादी वाले शेखपुरा जिला की पुरानी पहचान गुलाबी प्याज और पत्थर उत्खनन के रूप में रही है। मगर बदलते जीवन शैली के इस नए युग में जिला की एक भयावह नई पहचान उभर रही है।

    यह भयावह नई पहचान एचआईवी संक्रमितों की बढ़ती संख्या के रूप में उभर रही है। इस भयावह खतरे का अंदाजा इस आंकड़े से लगाया जा सकता है कि पिछले महीने मार्च में जिला में एचआईवी से संक्रमित 10 नए मरीजों की पहचान हो चुकी है।

    जनवरी से लेकर 18 अप्रैल तक इस जानलेवा संक्रमण के 21 नए मरीज चिंहित हो चुके हैं। इससे पहले जिला में एचआईवी से संक्रमित 500 मरीजों का इलाज चल रहा है। यह समूचा आंकड़ा सिर्फ सरकारी है और अधिकांश लोग इसकी जांच ही नहीं कराते हैं। तेजी से बढ़ रहे संक्रमितों के इस भयावह आंकड़ों से शेखपुरा के एचआईवी का हॉटस्पॉट बनाने की आशंका जताई जाने लगी है।

    राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम की महिला परामर्शी प्रो सुनीता कुमारी ने बताया सरकार ने सभी गर्भवती तथा उनके पति की एचआईवी जांच को अनिवार्य तथा निःशुल्क किया हुआ है,मगर आधी गर्भवती महिलाएं भी इसकी जांच नहीं कराती हैं तथा जो गर्भवती इसकी जांच कराती हैं,उसमें आधे के पति अपनी जांच से भाग जाते हैं। 

    खबरें और भी

    मार्च में 10 संक्रमित की पहचान

    एचआईवी संक्रमण को लेकर पिछला मार्च महीना सबसे खतरों वाला साबित हुआ है। मार्च महीने में 10 नए संक्रमित मिले हैं। इस वर्ष जनवरी से अब तक जिला में एचआईवी के 21 नए संक्रमित मिले हैं। इसमें एक गर्भवती  सहित 13 महिला तथा 8 पुरुष शामिल हैं।

    संक्रमित गर्भवती महिला को स्पेशल केयर में रखकर दवा दी जा रही है। जिला में इससे पहले लगभग 500 ऐसे व्यक्ति का निःशुल्क इलाज और दवा चल रहा है,जो एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत एचआईवी संक्रमित मिले हैं। 

    अनजान आजाद ख्याल से खतरा

    मुख्य रूप से असुरक्षित यौन संबंध के कारण होने वाले इस संक्रमण में आजाद ख्याल और खतरों से अनजान रहना है। महिला परामर्शी प्रो सुनीता बताती हैं केस स्टडी में ऐसा पाया गया है जो परदेस में रहने वाले पुरुष परस्त्री से असुरक्षित यौन संबंध बनाकर अनजाने में एचआईवी से संक्रमित होकर फिर अपनी पत्नी को भी यह लाइलाज रोग दे देते हैं। इस महीने संक्रमित मिली एक महिला का तीन महीने पहले ही शादी हुई है। संक्रमितों में अविवाहित किशोर भी शामिल हैं। 

    यह भी पढ़ें- बक्सर में नम आंखों से दी गई जवान को अंतिम विदाई, त्रिपुरा में BSF की 69वीं बटालियन में थे तैनात

    यह भी पढ़ें- बिहार के शाहबाद जोन में 95 पुलिसकर्मियों का गृह जिले में तबादला, रोहतास सहित 4 जिलों के 54 अधिकारी शामिल