Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शेखपुरा में दुष्कर्म के आरोपित ने कोर्ट में किया सरेंडर, लापरवाही पर थानाध्यक्ष सस्पेंड

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 01:59 AM (IST)

    शेखपुरा में दुष्कर्म का आरोपी अजय यादव पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया, जिसे अब पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। ...और पढ़ें

    प्रेसवार्ता करते अपर पुलिस अधीक्षक साथ में डीएसपी। (जागरण)

    प्रेसवार्ता करते अपर पुलिस अधीक्षक साथ में डीएसपी। (जागरण)

    HighLights

    1. दुष्कर्म आरोपी अजय यादव ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में आत्मसमर्पण किया।

    2. पुलिस अब आरोपी को रिमांड पर लेने के लिए न्यायालय में आवेदन देगी।

    3. लापरवाही बरतने पर करंडे थानाध्यक्ष राकेश कुमार को निलंबित किया गया।

    जागरण संवाददाता, शेखपुरा। करंडे थाना क्षेत्र के एक गांव की स्नातक की छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी अजय यादव आखिरकार पुलिस के हाथ नहीं आ सका।

    चार दिनों के पुलिस प्रयास और घेरेबंदी को चकमा देकर आरोपित सोमवार को स्थानीय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। गिरफ्तारी के लिए पुलिस हाथ मलते रह गई।

    अब न्यायालय में आवेदन देकर आरोपित अजय यादव को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। इस मामले को लेकर सोमवार को प्रेस वार्ता करके अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार ने बताया घटना के तुरंत बाद पुलिस आरोपित अजय यादव की गिरफ्तारी के लिए राज्य के भीतर और राज्य के बाहर भी छापेमारी की जा रही थी।

    इसी दौरान सोमवार को उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया इस मामले में एक सप्ताह में जांच पूरी करके आरोप पत्र समर्पित किया जाएगा तथा स्पीडी ट्रायल कराकर 90 दिन में न्यायिक सुनवाई पूरी कराकर सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

    अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया मेडिकल जांच में छात्रा के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो चुकी है। आत्म समर्पण किए आरोपित को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस अगले 24 घंटे के भीतर न्यायालय में प्रार्थना पत्र देगी।

    इधर, पुलिस को चकमा देकर आरोपित के कोर्ट में आत्म समर्पण किए जाने पर लोगों के बीच पुलिस की किरकिरी हो रही है।

    लोगों का कहना है यह पुलिस की नाकामी प्रदर्शित करता है कि पुलिस की कथित चौकसी के बाबजूद आरोपित कैसे न्यायालय पहुंच गया और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।

    लापरवाही में करंडे थानाध्यक्ष निलंबित

    स्नातक की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म मामले में लापरवाही बरतने पर करंडे थाना के थानाध्यक्ष राकेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है।

    इसकी आधिकारिक जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार ने बताया जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने निलंबन की कार्रवाई की है।

    निलंबित थानाध्यक्ष के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी चलेगी। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया छात्रा से दुष्कर्म की घटना के बाद मिली शिकायत पर थानाध्यक्ष ने अपने स्तर से कार्रवाई में लापरवाही बरती थी।

    इसकी शिकायत जब ग्रामीणों ने एसपी से की तब एसपी ने उसकी जांच कराई। जांच में मामले सही पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। करंडे में अभी कोई नया थानाध्यक्ष तैनात नहीं किए गए हैं।

    यह भी पढ़ें- सारण में खेत में काम करने गई युवती से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने 4 आरोपियों को हिरासत में लिया