शेखपुरा में क्लासरूम में 'शराब-मुर्गा पार्टी' का वीडियो वायरल, DEO ने टीचर को भेजा कारण बताओ नोटिस
शेखपुरा में शराबबंदी उल्लंघन के दो मामले सामने आए हैं। एक शिक्षक का स्कूल में शराब पार्टी का वीडियो वायरल हुआ, जिस पर शिक्षा विभाग ने नोटिस जारी किया ...और पढ़ें

क्लासरूम में शराब पार्टी। (सोशल मीडिया)
HighLights
सर्वा उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक की शराब पार्टी का वीडियो वायरल।
शिक्षा विभाग ने संबंधित शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
बिजली सहायक अभियंता का शराब पीते वीडियो भी वायरल।
जागरण संवाददाता, शेखपुरा। सर्वा उच्च माध्यमिक विद्यालय के वर्ग कक्ष में शिक्षक द्वारा शराब पार्टी किए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग सक्रिय हो गया।
कुछ दिन पहले इंटरनेट मीडिया पर सर्वा उच्च माध्यमिक विद्यालय की कक्षा में शिक्षक द्वारा मुर्गा और शराब पार्टी का वीडियो वायरल हुआ था।
इस संबंध में गुरुवार को जब जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ. तनवीर आलम से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया विभिन्न माध्यमों से इस बात की जानकारी मिली है।
इस मामले में संबंधित शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी करके लिखित जबाब मांगा गया है। लिखित जबाब की समीक्षा के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
अधिकारी का शराब पीते वीडियो वायरल
शराब बंदी कानून के उलंघन का एक वीभत्स मामला शेखपुरा में सामने आया है। इस वीडियो में सरकार के ही एक पदाधिकारी अपने निजी कमरे में पलंग पर जाम छलकाते नजर आ रहे हैं।
जाम छलकाते पदाधिकारी राहुल कुमार जिला के बरबीघा में बिजली विभाग के सहायक अभियंता बताए जाते हैं। हालांकि दैनिक जागरण इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
इस संबंध में सहायक अभियंता राहुल कुमार से जब इस संबंध में संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा हमें ऐसी कोई जानकारी नहीं है। हम कुछ नहीं कह सकते हैं। जब कार्यपालक अभियंता से संपर्क किया गया तो,उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।
सहायक अभियंता की सफाई के बाबजूद गुरुवार को समूचे जिले में यह वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। बरबीघा में इस वीडियो की चर्चा पिछले कई दिनों से है।
यह भी पढ़ें- रक्सौल-हल्दिया से पटना-पूर्णिया तक... बिहार में नए एक्सप्रेस-वे प्रोजेक्ट्स की सुस्त चाल, जमीन ने लगाया ब्रेक