खाना खाने के बाद हुई घबराहट और बेचैनी, सीतामढ़ी में दंपती की मौत
बेलसंड थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव में एक दंपती नवीन प्रसाद और रेखा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ...और पढ़ें
-1785435720506_m.webp)
एआई द्वारा जेनरेट इमेज।
HighLights
बेलसंड के जाफरपुर गांव में दंपती की संदिग्ध मौत।
नवीन प्रसाद और रेखा देवी मृत पाए गए, पुलिस जांच में जुटी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारणों का खुलासा।
संवाद सहयोगी, बेलसंड। थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव में गुरुवार की सुबह एक दंपती की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान नवीन प्रसाद उर्फ काजू (55) और उसकी पत्नी रेखा देवी (50) के रूप में हुई है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया। जानकारी के अनुसार मृतक नवीन मुजफ्फरपुर में रहकर बिजली मिस्त्री का काम करते थे।
कल वह मुजफ्फरपुर से घर आए वहां से अपने फुफा ज्वाला प्रसाद के यहां चंदौली गांव गए थे। शाम में चंदौली से अपने घर आकर खाना खाकर सो गए।
रात को दोनों को घबराहट और बेचैनी होने लगी। हालत बिगड़ती देख भतीजा चंदन व पड़ोसी तुरंत दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल बेलसंड ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी, डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष जंगो राम अस्पताल पहुंचे और शवों का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।
दंपती को दो बेटियां और एक 12 वर्ष का पुत्र है। एक साथ माता-पिता की मौत से तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें- रोहतास में गायिका राधिका कुमारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव