Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीतामढ़ी में श्मशान घाट के पास पेटी में बंद मिला युवक का जला हुआ शव, पहचान में जुटी पुलिस और FSL टीम

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 10:22 AM (IST)

    सीतामढ़ी के रीगा थाना क्षेत्र के कपरौल गांव में श्मशान घाट के पास एक पेटी में बंद अज्ञात युवक का जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। ...और पढ़ें

    पहचान में जुटी पुलिस और FSL टीम

    पहचान में जुटी पुलिस और FSL टीम

    HighLights

    1. सीतामढ़ी के कपरौल गांव में मिला जला हुआ शव।

    2. अज्ञात युवक का शव पेटी में बंद पाया गया।

    3. पुलिस और एफएसएल टीम मामले की जांच कर रही है।

    जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। रीगा थाना क्षेत्र के कपरौल गांव स्थित श्मशान घाट के समीप मंगलवार की अहले सुबह पेटी में बंद एक अज्ञात युवक का जला हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर उमड़ पड़ी। 

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार श्मशान घाट के पास लावारिस हालत में एक पेटी पड़ी थी। ग्रामीणों को संदेह होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जांच के दौरान पेटी के अंदर करीब 20 वर्षीय युवक का जला हुआ शव मिला। शव की हालत ऐसी थी कि उसकी पहचान नहीं हो सकी। 

    घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू

    रीगा थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया जिसने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

    पुलिस शव की पहचान कराने के साथ-साथ यह पता लगाने में जुटी है कि युवक की हत्या कहीं और करने के बाद शव को पेटी में बंद कर यहां फेंका गया या घटना का संबंध किसी अन्य आपराधिक साजिश से है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। 

    खबरें और भी

    पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

    यह भी पढ़ें- सीतामढ़ी सदर अस्पताल का ओपीडी बना जंग का मैदान, सुरक्षा गार्ड को पीटकर युवक फरार