Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सीतामढ़ी में बिजली विभाग के कर्मचारी के घर 20 लाख की डकैती, हथ‍ियारबंद अपराधियों ने हमला भी किया; गांव में दहशत

    Updated: Sun, 14 Jul 2024 10:27 AM (IST)

    Sitamarhi Crime News जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र के कमलदह गांव में शनिवार देर रात हथ‍ियारबंद डकैतों ने बिजली विभाग के कर्मी सुधीर गुप्ता के घर में डाक ...और पढ़ें

    डकैती की घटना के बाद घर की हालत। (इनसेट में घायल मकान मालिक)
    डकैती की घटना के बाद घर की हालत। (इनसेट में घायल मकान मालिक)

    HighLights

    1. बथनाहा थाना क्षेत्र के कमलदह गांव की घटना
    2. बिजली कर्मचारी के भाई करते हैं कपड़े का व्‍यवसाय

    जागरण संवादाता, बथनाहा (सीतामढ़ी)। थाना क्षेत्र के कमलदह गांव में शनिवार की देर हथियारबंद अपराधियों ने शनिवार देर रात डकैती की घटना को अंजाम दिया। बिजली विभाग के कर्मी सुधीर गुप्ता के घर में डाका पड़ा। विरोध करने पर गृहस्वामी को धारदार हथियार से मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है।

    इस लूटपाट की घटना में लगभग  20 लाख रुपए की लूट होने का अनुमान है। स्वजन ने जख्मी सुधीर गुप्ता को इलाज के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी में भर्ती कराया है।

    घटना की सूचना पर पुलिस जांच में जुटी है। बताते चलें की सुधीर गुप्ता का भाई अशोक गुप्ता सीतामढ़ी शहर में रेडिमेड कपड़े का व्यवसाय करते हैं। इस घटना से गांव में दहशत व्याप्त है।

    यह खबर अपडेट की जा रही है...

    यह भी पढ़ें - 

    Bihar Crime: छेड़छाड़ से तंग मह‍िला ने युवक को अकेले में बुलाकर काट दिया गुप्‍तांग; कई दिनों से कर रहा था परेशान

    Muzaffarpur News: शादी में बवाल, दुल्हन के मामा पर चाकू से हमला; बिना विवाह लौटी बरात