Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीतामढ़ी में युवक को मारकर फेंका, शव लेने गई मां-बहन को भी बांधकर पीटा; आरोपी सरपंच की गिरफ्तारी की मांग 

    Updated: Sat, 07 Mar 2026 11:17 AM (IST)

    सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र के सिरा गांव में राजू कुमार (22) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप स्थानीय सरपंच राजीव राय पर है। युवक को बचाने गईं उसक ...और पढ़ें

    घटना के बाद जुटे परिजन और पुलिस। फोटो जागरण

    घटना के बाद जुटे परिजन और पुलिस। फोटो जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। डुमरा थाना क्षेत्र के सिरा गांव में शुक्रवार की रात बैद्यनाथ साह के पुत्र राजू कुमार (22) की पीट-पीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है।

    मामले में लोग स्थानीय सरपंच को आरोपित कर रहे हैं। आरोप के अनुसार मृत युवक की मां और बहन को भी दरवाजा बंद कर पिटाई की गई। जख्मी मां निर्मला देवी और बेटी सपना कुमारी का सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

    वहीं, घटना से आक्रोशित स्थानीय लोग और स्वजन युवक के शव के साथ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस और सदर डीएसपी राजीव कुमार सिंह सदर अस्पताल पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने में जुटे हुए हैं।

    सरपंच के घर के बाहर मिला 

    युवक पुपरी में बजाज फाइनेंस कंपनी में काम करता है। उसकी मां निर्मला देवी ने बताया कि उसका पुत्र होली में घर आया था। शुक्रवार की शाम उसे बहाने से कुछ लोग बुलाकर घर से बुलाकर ले गए।

    इसी बीच करीब 9  बजे रात में उसे सरपंच राजीव राय के दरवाजे पर बेहोशी हालत में होने की जानकारी मिली। जब उसे लाने उसकी मां और बहन गई तो उसे भी घर में बंद कर दिया गया और पिटाई की गई।

    खबरें और भी

    WhatsApp Image 2026-03-07 at 11.02.12 AM

    सीतामढ़ी। पिटाई से मृतक की बहन की बांह पर उभरे जख्म

    जब मां और बहन उसे घर ले गए तो देखा कि वह मर चुका है। इसके बाद उसे सदर अस्पताल ले गया जहां डॉक्टर ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। स्वजन शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर रहे हैं।

    कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा

    उनका कहना है कि जबतक पुलिस हत्यारे को गिरफ्तार नहीं करती हैं तब-तक पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे। इसको लेकर सदर अस्पताल में घंटे हंगामा होता रहा।

    मौके पर पहुंची डुमरा थाने पुलिस मामले की शांत कराने का प्रयास कर रही है। वहीं अस्पताल पहुंचकर सदर एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह ने मामले को शांत कराया है।

    यह भी पढ़ें- 'पत्नी की दूसरी शादी का विरोध करने पर हत्या', मृतक के ससुराल वालों पर गंभीर आरोप; मुजफ्फरपुर में हंगामा

    यह भी पढ़ें- Bihar News: बेतिया में पेड़ से लटका मिला प्रेमी जोड़े का शव, जांच में जुटी पुलिस