सीतामढ़ी को सौगात: आज राज्य को समर्पित होगा 11 करोड़ का पैरामेडिकल कॉलेज, CM सम्राट करेंगे वर्चुअली उद्घाटन
सीतामढ़ी के डुमरा प्रखंड के पररी गांव में 11 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक पैरामेडिकल कॉलेज का शनिवार को मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री द ...और पढ़ें
-1784953014439_m.webp)
बनकर तैयार पैरामेडिकल कॉलेज। फोटो- जागरण
HighLights
11 करोड़ की लागत से निर्मित पैरामेडिकल कॉलेज का उद्घाटन।
मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री करेंगे वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ।
सीतामढ़ी के युवाओं को मिलेगी स्वास्थ्य शिक्षा में बेहतर सुविधा।
संवाद सूत्र, सीतामढ़ी। डुमरा प्रखंड के पररी गांव में करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक पैरामेडिकल कॉलेज का शनिवार को शुभारंभ होगा।
मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री पटना से वर्चुअल माध्यम से संयुक्त रूप से कॉलेज का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही सीतामढ़ी के युवाओं को स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में जिले में ही बेहतर अवसर मिलने का रास्ता खुल जाएगा।
बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीएमएसआईसीएल) की ओर से निर्मित इस कॉलेज में आधुनिक शैक्षणिक भवन के साथ छात्र एवं छात्राओं के लिए अलग-अलग छात्रावास की सुविधा विकसित की गई है। अत्याधुनिक संसाधनों से लैस इस संस्थान में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विभिन्न पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों का संचालन किया जाएगा।
कॉलेज के वीजीएम युगेंद्र प्रसाद ने बताया कि उद्घाटन समारोह को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। पूरे परिसर को आकर्षक रोशनी और रंग-बिरंगी सजावट से दुल्हन की तरह सजाया गया है। समारोह के सफल आयोजन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
पटना से होने वाले वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम में स्थानीय स्तर पर सांसद, विधायक, जिलाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारी एवं अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में उद्घाटन समारोह का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- SKMCH में हाजिरी लगाकर डॉक्टर गायब: बायोमीट्रिक सिस्टम का निकाला तोड़, 11 बजे तक खाली मिल रहीं OPD की कुर्सियां
यह भी पढ़ें- खगड़िया: MDM में सांप जैसा कीड़ा मिलने पर कार्रवाई, महिला प्रिंसिपल सस्पेंड; 4 रसोइयों की सेवा समाप्त