Railway News: गोरखपुर-पनियहवा रूट की कई ट्रेनें 16 से 21 जुलाई के बीच रद, इन गाड़ियों का बदला रूट
पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर कैंट-उनौला रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के कारण 16 से 21 जुलाई तक सिवान से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द या मार्ग परिवर्तित रहें ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर
HighLights
गोरखपुर-उनौला रेलखंड पर 16-21 जुलाई तक दोहरीकरण कार्य।
सिवान होकर जाने वाली कई ट्रेनें रद्द या मार्ग परिवर्तित।
यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन स्थिति जांचने की सलाह।
जागरण संवाददाता, सिवान। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में गोरखपुर कैंट-उनौला रेलखंड पर पैच दोहरीकरण और नॉन इंटरलाकिंग (एनआई) कार्य के कारण 16 से 21 जुलाई तक कई ट्रेनों को निरस्त और कई का मार्ग बदला गया है। मार्ग परिवर्तन के कारण सिवान होकर चलने वाली अधिकांश लंबी दूरी की ट्रेनों का ठहराव अस्थायी रूप से समाप्त रहेगा।
इसका सीधा असर सिवान, जीरादेई, मैरवा, भटनी और देवरिया सदर से यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। ऐसे यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ सकती है।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन के लिए रवाना होने से पहले अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति, समय और प्लेटफार्म की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एप या हेल्पलाइन के माध्यम से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि यह कार्य भविष्य में ट्रेनों के सुरक्षित और सुगम संचालन के लिए किया जा रहा है।
ये ट्रेनें पूरी तरह रहेंगी निरस्त
55055 छपरा-गोरखपुर सवारी (20 एवं 21 जुलाई)
55056 गोरखपुर-छपरा सवारी (20 एवं 21 जुलाई)
15105/15106 छपरा-नौतनवा-छपरा एक्सप्रेस (21 जुलाई)
इन प्रमुख ट्रेनों का बदला गया मार्ग,
मार्ग परिवर्तन के कारण इन ट्रेनों का सिवान, जीरादेई, मैरवा, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती और गोंडा सहित कई स्टेशनों पर ठहराव नहीं रहेगा।
14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस (21 जुलाई)
15565 ललितग्राम-नई दिल्ली एक्सप्रेस (21 जुलाई)
15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस (19 एवं 21 जुलाई)
15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस (20 जुलाई)
15110 मथुरा-छपरा एक्सप्रेस (21 जुलाई)
12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस (21 जुलाई)
15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस (20 जुलाई)
15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (20 जुलाई)
22583 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (21 जुलाई)
13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस (20 जुलाई)
02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष (21 जुलाई)
02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष (21 जुलाई)
इन सवारी ट्रेनों के परिचालन में किया गया बदलाव
55036 गोरखपुर कैंट-सिवान सवारी (19 एवं 20 जुलाई) कप्तानगंज से चलेगी
55035 सिवान-गोरखपुर कैंट सवारी (19 एवं 20 जुलाई) केवल कप्तानगंज तक जाएगी
55041 सिवान-गोरखपुर कैंट सवारी (19 से 21 जुलाई) केवल भटनी तक संचालित होगी
55042 गोरखपुर कैंट-सिवान सवारी (19 से 21 जुलाई) भटनी से चलाई जाएगी