विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपाल की बाढ़ में फंसे हैं आपके अपने? सिवान प्रशासन ने शुरू की 24x7 हेल्पलाइन, नोट करें इमरजेंसी नंबर

Published: Fri, 28 Aug 2026 03:51 PM (IST)

नेपाल में आई आकस्मिक बाढ़ के बाद सिवान जिला प्रशासन ने वहां फंसे या लापता लोगों के लिए 24 घंटे ...और पढ़ें

नेपाल बाढ़ में फंसे सिवान के लोगों के लिए 24 घंटे हेल्पलाइन शुरू (AI Generated Image)

नेपाल बाढ़ में फंसे सिवान के लोगों के लिए 24 घंटे हेल्पलाइन शुरू (AI Generated Image)

HighLights

  1. नेपाल बाढ़ प्रभावितों के लिए सिवान प्रशासन की 24 घंटे हेल्पलाइन।

  2. लापता व्यक्तियों की जानकारी साझा करने हेतु हेल्पलाइन नंबर जारी।

  3. भारतीय दूतावास और राज्य आपातकालीन केंद्र के नंबर भी उपलब्ध।

जागरण संवाददाता, सिवान। नेपाल में हाल में आई आकस्मिक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले के उन पर्यटकों, यात्रियों और अन्य नागरिकों की सहायता के लिए 24 घंटे हेल्पलाइन सेवा शुरू की है, जो नेपाल में प्रभावित, लापता या संपर्क से बाहर हैं।

प्रशासन ने ऐसे लोगों के स्वजन से तत्काल हेल्पलाइन पर सूचना देने की अपील की है। जिला हेल्पलाइन एवं जिला आपातकालीन संचालन केंद्र के नंबर 06154-242000 और व्हाट्सएप नंबर 9473328100 जारी किए गए हैं।

इसके अलावा राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के 1070, 0612-2294204 और 0612-2294205 नंबरों पर भी संपर्क किया जा सकता है।

नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए भारतीय दूतावास के आपातकालीन नंबर 977 9851316807, 977 9709107500 और 977 9810326117 भी उपलब्ध हैं। इन नंबरों पर वाट्सएप के माध्यम से भी संपर्क किया जा सकता है।

हेल्पलाइन पर सूचना देते समय लापता व्यक्ति का पूरा नाम, मोबाइल नंबर, उम्र, पहचान संबंधी विवरण, नेपाल में अंतिम ज्ञात स्थान, यात्रा की तिथि, उद्देश्य व गंतव्य, टूर ऑपरेटर या ट्रैवल एजेंसी की जानकारी, साथ यात्रा कर रहे लोगों के नाम और मोबाइल नंबर तथा अंतिम संपर्क का समय व माध्यम बताना होगा।

वाहन या बस की जानकारी, फोटो और पहचान पत्र भी उपलब्ध होने पर साझा किए जा सकते हैं। जिला प्रशासन ने स्वजन से घबराने के बजाय केवल सही और सत्यापित सूचना साझा करने की अपील की है।

किसी व्यक्ति के सुरक्षित होने की जानकारी मिलने पर भी जिला प्रशासन को सूचित करने को कहा गया है। प्रशासन संबंधित राज्य और केंद्रीय एजेंसियों के साथ लगातार समन्वय बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें- नेपाल में प्रलय के बाद बिहार के आलमनगर और चौसा में अलर्ट, कोसी नदी के जलस्तर पर टिकी निगाहें

यह भी पढ़ें- पश्चिम चंपारण में गंडक के बढ़ते पानी ने बढ़ाई चिंता, चार प्रखंडों में एनडीआरएफ-एसडीआरएफ हाई अलर्ट पर