सिवान में पंचर के पैसे मांगे तो बदमाशों ने साइकिल मिस्त्री के हाथ-पैर तोड़े, 5 पर केस दर्ज
हुसैनगंज के हसनपुरवा में साइकिल मिस्त्री छठू पंडित को पंचर बनाने के पैसे मांगने पर बेरहमी से पीटा गया, जिससे उनके हाथ-पैर टूट गए। ...और पढ़ें
-1778850782889_m.webp)
प्रतीकात्मक तस्वीर (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, हुसैनगंज (सिवान)। थाना क्षेत्र हसनपुरवा निवासी साइकिल मिस्त्री छठू पंडित को गाड़ी का पंचर बनाकर रुपये मांगना भारी पड़ गया। गाड़ी मालिक एवं उसके स्वजनों द्वारा बेरहमी से उसकी मारपीट कर पैर तोड़ देने के मामला प्रकाश में आया है।
पीड़ित की पत्नी हसनपुरवा शिवकुमारी देवी ने पांच आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। उन्होंने थाने में आवेदन देते हुए कहा है कि 13 मई की सुबह मेरे पति छठू पड़ित जमालाहता स्थित अपनी साइकिल दुकान पर जा रहे थे।
जैसे ही वे मेरे ही गांव के विद्यानंद यादव के घर के पास पहुंचे तो पूर्व से विद्यानंद अपने स्वजनों संग लाठी, डंडे एवं लोहे की राड से जानलेवा प्रहार कर उनका हाथ पैर की हड्डी तोड़ दिया।
जिससे मेरे पति सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए तो हमलावर उन्हें मारते हुए सड़क पर घसीटने लगे। इसे देख अगल बगल के लोग एकत्रित हो गए। तत्पश्चात इलाज हेतु सदर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया तो सिवान के एक निजी अस्पताल में इलाज हो रहा है।
थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि पांच आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी कर कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें- भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 630 KG गांजा जब्त; 1 तस्कर गिरफ्तार
यह भी पढ़ें- '2 सेकेंड का खेल', पटना में RJD MLA के भाई की चेन लेकर CCTV में कैद हुए बदमाश