सिवान में पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में 5 गिरफ्तार, जेल भेजे गए
सिवान के हसनपुरवा गांव में पुलिस टीम पर हमला करने, सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार कर ज ...और पढ़ें
-1779097010277_m.webp)
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)
HighLights
पुलिस टीम पर हमला, सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त।
संदिग्ध मौत की जांच के दौरान घटना।
पांच आरोपी गिरफ्तार, 73 पर केस दर्ज।
संवाद सूत्र, आंदर (सिवान)। आंदर थाना क्षेत्र के हसनपुरवा गांव में पुलिस टीम पर हमला करने, सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त करने, मारपीट करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया हैं।
घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा। बता दें कि हसनपुरवा गांव निवासी कन्हैया यादव की 55 वर्षीय पत्नी पार्वती देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
जिसकी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुनील कुमार व डायल 112 वाहन की पुलिस टीम जांच और कार्रवाई के लिए पहुंची थी।उस दौरान थानाध्यक्ष द्वारा घटनास्थल से हत्या के आरोप में पति पत्नी को हिरासत में लेकर थाना लाया जा रहा था।
उसी दौरान कुछ लोगों ने हिरासत में लिए गए पति पत्नी को छुड़ाने के लिए पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए हमला कर दिया। हमले में पुलिस के कुछ जवानों को हल्की चोटें भी आईं और वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया।
थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने,मारपीट और पुलिस टीम पर हमला करने, वाहन सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त करने के मामले में 73 लोगों पर नामजद एवं 100 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।मामले में अन्य आरोपितों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।