Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झाझा जंक्शन पर रुकेगी पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन, 26 अप्रैल से होगी शुरुआत

    Updated: Sat, 25 Apr 2026 04:26 PM (IST)

    सहरसा-दरभंगा रेलखंड पर न्यू बायपास मार्ग पर 26 अप्रैल से यात्री ट्रेनों का परिचालन शुरू होगा। Purnia Court – Anand Vihar Special Train न्यू झाझा जंक्श ...और पढ़ें

    झाझा स्टेशन पर रुकेगी पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन। फाइल फोटो

    झाझा स्टेशन पर रुकेगी पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, सरायगढ़ (सुपौल)। सहरसा–दरभंगा रेलखंड पर लंबे समय से प्रतीक्षित न्यू बायपास रेल मार्ग पर अब यात्री ट्रेनों का परिचालन शुरू होने जा रहा है।

    बैजनाथपुर अंदौली से न्यू झाझा जंक्शन तक बने इस नए बायपास रेल मार्ग पर 26 अप्रैल से ट्रेन संचालन की औपचारिक शुरुआत होगी। इस निर्णय से क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह और खुशी देखी जा रही है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार की रात से चलने वाली Purnia Court – Anand Vihar Special Train को न्यू झाझा जंक्शन पर ठहराव देने का आदेश रेल विभाग द्वारा जारी किया गया है।

    यह निर्णय स्थानीय यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होगा, क्योंकि अब तक इस मार्ग पर केवल मालगाड़ियों का ही संचालन हो रहा था, जिससे आम यात्रियों को कोई सीधा लाभ नहीं मिल पा रहा था।

    यात्रियों को मिलेगी सुविधा 

    जैसे ही न्यू बायपास रेल लाइन पर पैसेंजर ट्रेन के परिचालन शुरू होने की सूचना लोगों तक पहुंची, इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई। झाझा गांव सहित आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों का कहना है कि अब उन्हें दूर-दराज के स्टेशनों तक जाने की आवश्यकता नहीं होगी। स्थानीय स्तर पर ही ट्रेन सुविधा उपलब्ध होने से समय और खर्च दोनों की बचत होगी।

    यह उल्लेखनीय है कि सुपौल जिले में न्यू झाझा जंक्शन और बैजनाथपुर अंदौली जंक्शन का उद्घाटन पहले ही हो चुका था, लेकिन यात्री ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं होने से लोगों में निराशा थी। अब इस दिशा में पहल होने से उम्मीद जगी है कि आने वाले दिनों में और भी ट्रेनों का ठहराव इन स्टेशनों पर सुनिश्चित किया जाएगा।

    तीन दिन चलती है ये ट्रेन

    जानकारी हो कि इस ट्रेन का परिचालन सप्ताह में तीन दिन किया जाता है। मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को यह शाम 4.30 बजे पूर्णिया कोर्ट स्टेशन से खुलती है। 8.45 बजे सुपौल पहुंचने के बाद 8.47 बजे खुलती है।

    न्यू झाझा जंक्शन यह रात 9.10 बजे पहुंचेगी और 9.15 में प्रस्थान करेगी। इसके निर्मली पहुंचने का समय 9.45 और प्रस्थान का समय 9.47 निर्धारित है।

    स्थानीय लोगों ने रेल मंत्रालय से मांग की है कि दरभंगा और सहरसा के बीच चलने वाली अन्य यात्री ट्रेनों का भी ठहराव न्यू झाझा जंक्शन और बैजनाथपुर अंदौली जंक्शन पर दिया जाए, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को इसका लाभ मिल सके। उनका मानना है कि इससे क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी और लोगों की आवाजाही और अधिक सुगम हो जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- नीतीश युग खत्म, सम्राट का विकास मंत्र शुरू: हरिहरनाथ से पुनवरा धाम तक कॉरिडोर, भोलेनाथ से मां जानकी तक बनेगा धार्मिक सर्किट

    यह भी पढ़ें- हाजीपुर में चलती ट्रक में लगी आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान