Supaul News: खेत में काम कर रही महिला से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ किया पुलिस के हवाले
प्रतापगंज, सुपौल में खेत में काम कर रही एक महिला से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पति के घर जाने पर आरोपी मुकेश ठाकुर ने चाकू के बल पर महिला से दुष्कर ...और पढ़ें

खेत में काम कर रही महिला से दुष्कर्म (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, प्रतापगंंज (सुपौल)। थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने पति के साथ खेत में तैयार गेहूं का भूसा बोरे में भर रही थी। इसी दौरान उसका पति भरा हुआ बोरा घर पहुंचाने चला गया।
पति के जाने के बाद, मौके से गुजर रहे त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी मुकेश ठाकुर ने महिला को अकेला पाकर चाकू के बल पर बगल के मकई के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट भी की गई।
ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ा, पुलिस को सौंपा
महिला के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। इसी बीच पीड़िता का पति भी घर से लौटकर खेत पहुंच गया।
पुलिस ने लिया एक्शन
घटना की सूचना तत्काल स्थानीय थाना को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़िता को इलाज के लिए प्रतापगंंज अस्पताल और गिरफ्तार आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया।
खबरें और भी
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी नशे की हालत में था। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें- पटना से पूर्णिया जा रही बस की ट्रक से टक्कर, 11 यात्री घायल; 3 की हालत गंभीर