Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hajipur: दिल्ली पुलिस और बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, हाजीपुर में हथियार और नगदी के साथ बदमाश गिरफ्तार

    Updated: Sun, 20 Apr 2025 02:21 PM (IST)

    दिल्ली पुलिस और बिहार एसटीएफ ने हाजीपुर में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। हथसारगंज ओपी क्षेत्र में संयुक्त छापेमारी के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार ...और पढ़ें

    दिल्ली पुलिस और बिहार STF ने हाजीपुर में एक बदमाश को किया गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)
    दिल्ली पुलिस और बिहार STF ने हाजीपुर में एक बदमाश को किया गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)

    HighLights

    1. दिल्ली पुलिस और बिहार एसटीएफ ने की संयुक्त कार्रवाई
    2. देसी पिस्तौल, कारतूस और नगदी के साथ बदमाश गिरफ्तार

    जागरण संवाददाता, हाजीपुर। दिल्ली पुलिस और बिहार एसटीएफ की टीम ने वैशाली पुलिस की मदद से नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हथसारगंज ओपी क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 में संयुक्त रूप से छापामारी की। छापामारी में एक घर से देसी पिस्तौल कारतूस और नगद रुपये बरामद कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने एक बदमाश को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

    गिरफ्तार किया गया बदमाश से बदमाश से शुरुआती पूछताछ के बाद पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस ने बदमाश के घर से एक पिस्टल, 10 कारतूस एवं नगद तीन लाख 78 हजार पांच सौ रुपये बरामद किए हैं। यह जानकारी नगर थाना अध्यक्ष ने दी।

    नगर थाना अध्यक्ष ने दी जानकारी

    नगर थाना अध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दिल्ली पुलिस और बिहार एसटीएफ टीम के साथ हथसारगंज ओपी क्षेत्र अंतर्गत एक घर में छापामारी की गई। छापामारी के दौरान घर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। वहीं, पिस्तौल, कारतूस और नगद रुपये बरामद किए गए।

    पटना में गिरफ्तार बदमाश की निशानदेही पर छापामारी

    मिली जानकारी के अनुसार स्पेशल ब्रांच दिल्ली कांड संख्या 95/25 को लेकर दिल्ली पुलिस और बिहार एसटीएफ की टीम ने पटना से बदमाश को गिरफ्तार किया था।

    बदमाश के निशानदेही पर दिल्ली पुलिस और एसटीएफ की टीम ने नगर थाने की पुलिस की मदद से हथसारगंज ओपी क्षेत्र में बीते रात्रि छापामारी की।

    छापामारी के दौरान पुलिस ने एक बदमाश को देसी पिस्तौल, कारतूस और नगद रुपए के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए बदमाश से पुलिस थाने में लाकर पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें

    Begusarai: बारिश से बेहाल किसानों को राहत देने की तैयारी में सरकार, फसलों के नुकसान का किया जाएगा आकलन

    Muzaffarpur News: साइबर ठगी मामले में छापामारी करने पहुंची पुलिस से हाथापाई, UP से जुड़ा है मामला