हाजीपुर-पटना मार्ग पर सड़क हादसा, टीचर की मौत और प्रिंसिपल घायल
हाजीपुर-पटना मुख्य मार्ग पर गरदनिया चौक के पास सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार शिक्षक चंद्रशेखर कुमार की मौत हो गई। ...और पढ़ें

शोकाकुल परिजन। (जागरण)
HighLights
हाजीपुर-पटना मार्ग पर स्कूटी सवार शिक्षक की मौत।
तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, प्रिंसिपल घायल।
पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी, परिजनों का बुरा हाल।
जागरण संवाददाता, हाजीपुर। हाजीपुर-पटना मुख्य मार्ग नगर थाना क्षेत्र के गरदनिया चौक के पास सोमवार सुबह करीब 6 बजे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार शिक्षक की मौत हो गई।
हादसे में प्रिंसिपल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना पर आसपास के लोग एवं राहगीर जुट गए।
घटना की जानकारी स्थानीय थाना की पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना के संबंध में जानकारी लेने के बाद घायलों को अस्पताल भेज दिया।
घटना की जानकारी उनके परिवार वालों को दी। सूचना मिलते ही परिवार वाले सदर अस्पताल पहुंच गए। मृतक शिक्षक की पहचान पटना जिला के मालसलामी थाना अंतर्गत नादिरगंज शिव मंदिर निवासी अनंत नारायण यादव के 53 वर्षीय पुत्र चंद्रशेखर कुमार के रूप में हुई है। घायल प्रिंसिपल प्रेम कुमार जायसवाल हैं।
तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह शिक्षक चंद्रशेखर कुमार नादिरगंज से बाइक लेकर गायघाट पहुंचे थे। वहां से वह प्रिंसिपल प्रेम कुमार जायसवाल के साथ औद्योगिक थाना क्षेत्र के हिलालपुर राजकीय मध्य विद्यालय जाने के लिए स्कूटी से निकले थे। इसी दौरान गदरानिया चौक के पास सामने से तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से प्रिंसिपल सड़क किनारे गिर गए, जबकि शिक्षक चंद्रशेखर बीच सड़क पर गिर पड़े। तभी हाजीपुर की ओर से पटना जा रहे एक अन्य तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। इससे शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों की सूचना पर नगर थाना के एसआई रंजीत केवट टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने घायल प्रिंसिपल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और परिजनों को सूचना दी।
खबरें और भी
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
कागजी कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक शिक्षक के दो लड़के हैं। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रो-रोकर उनका बुरा हाल है।
पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा गया।
घटना के संबंध में जानकारी लेने के पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया।
यह भी पढ़ें- मुंगेर में वट सावित्री की खरीदारी करने गई किशोरी को ट्रक ने रौंदा, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम
यह भी पढ़ें- अरवल में सड़क हादसा: ऑटो-मैजिक वैन टक्कर में 2 मजदूरों की मौत, 6 घायल