विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार सरकार के मंत्री ने की लालू और तेजस्वी की तारीफ, बोले- दोनों ने इतिहास में पहली बार एक लेबर को लेबर मिनिस्टर बनाया

By Ravikant KumarEdited By: Yogesh Sahu
Published: Sat, 14 Oct 2023 06:27 PM (IST)

बिहार में नीतीश सरकार में श्रम मंत्री और राजद नेता सुरेंद्र राम ने शनिवार को राजद सुप्रीमो लालू यादव और ...और पढ़ें

बिहार सरकार के मंत्री ने की लालू और तेजस्वी की तारीफ
बिहार सरकार के मंत्री ने की लालू और तेजस्वी की तारीफ

HighLights

  1. श्रम मंत्री सुरेंद्र राम ने श्रमिकों के कार्यक्रम को किया संबोधित
  2. मंत्री ने राघोपुर क्षेत्र में हो रहे विकास कार्य भी गिनाए

जागरण संवाददाता हाजीपुर। बिहार के इतिहास में पहली बार गरीब शोषित वंचित दलित के मसीहा लालू प्रसाद यादव एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक लेबर को लेबर मिनिस्टर बनने का कार्य किया।

उक्त बातें श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम ने राघोपुर में श्रम विभाग के श्रमिकों के द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं।

बिहार में हुई जातीय गणना के सवाल पर मंत्री सुरेंद्र राम ने कहा कि बिहार की नीतीश कुमार की सरकार ने साफ सुथरा जातीय गणना कर उसका आंकड़ा पेश किया है।

जाति के लिए चिल्लाने वालों की संख्या कम थी : सुरेंद्र राम

उन्होंने कहा कि वही लोग जाति के लिए चिल्ला रहे हैं, जिनकी संख्या कम थी और सभी क्षेत्रों में उनकी भागीदारी जायदा थी। गिनती के बाद स्पष्ट हो गया है कि उनकी संख्या क्या है।

अब उनको डर है कि हमारी भागीदारी का क्या होगा? यह स्पष्ट है कि जिनकी जितनी भागीदारी है, उनकी हिस्सेदारी इतनी अब होगी।

श्रम विभाग के श्रमिकों के द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते मंत्री सुरेंद्र राम। फोटो- जागरण

केंद्र सरकार पर साधा निशाना

बक्सर रेल हादसे पर मंत्री सुरेंद्र राम ने कहा कि केंद्र की सरकार सभी क्षेत्र में फेल हो चुकी है। 2024 में भाजपा की सरकार समाप्त होने वाली है।

यह भी पढ़ें : Bihar Politics: भाजपा की सरकार बनते ही गया में बनेगा भव्य विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा का वादा

मंत्री सुरेंद्र राम ने यह भी कहा कि गरीब, शोषित, वंचितों के नेता लालू प्रसाद यादव हमेशा गरीबों के लिए लड़ते रहे। ठीक उसी प्रकार तेजस्वी प्रसाद यादव गरीब, शोषित, पिछड़ा, दलित के हक और अधिकार की लड़ाई हमेशा लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राघोपुर में तेजस्वी यादव के आदेश के अनुसार एक आईटीआई खोलने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि राघोपुर क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है, तमाम विकास के कार्य तेजस्वी यादव के द्वारा कराए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : 'जिनके लहू से जला है चिरागे वतन...', नित्यानंद राय ने इतिहास बताकर भरा जोश, लोगों को दिलाई शपथ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।