वैशाली के राघोपुर में नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी, अवैध नर्सिंग होम पर सवाल; नहीं हो सकी पहचान
राघोपुर के रामपुर श्यामचंद में शिव मंदिर के पास एक नवजात शिशु का शव गड्ढे में मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जिसकी पह ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, राघोपुर। वह ना तो मां के आंचल में खेल पाया और ना ही मां की ममता को समझ पाया। इससे पहले ही मां ने अपने ही हाथों से अपने अंश को मौत की आगोश में सुला दिया। उसने अभी दुनिया में आकर आंखें खोल नहीं था कि उसके नसीब में बरसात के थपेरे लिख दिए गए।
बीते शनिवार की शाम राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर श्यामचंद पंचायत के शिव मंदिर के निकट गड्ढे में एक नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोग एवं राहगीर जुट गए। घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस एवं राघोपुर थाने की पुलिस को दी गई।
घटना की सूचना मिलते ही राघोपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी लेने के पश्चात स्थानीय लोगों की मदद से शव की पहचान करने का प्रयास किया। हालांकि पहचान नहीं हो सकी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। नवजात शिशु का शव करीब तीन दिन पहले का बताया जा रहा है।
मौके पर मौजूद लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई। लोगों ने बताया कि राघोपुर के विभिन्न चौक चौराहे पर अवैध रूप से दर्जनों अस्पताल नर्सिंग होम संचालित किया जा रहा है। जिसमें धरले से अवैध काम किया जा रहा है। मौके पर मौजूद लोग आंख से आंसू नहीं रोक पाए। लोगों ने कहा कि कितनी निर्दयी होगी मां जिसने नवजात को जन्म देकर गड्ढे में फेंक दिया।
खबरें और भी
नवजात की शव देखकर मां को कोस रहे थे लोग
शिव मंदिर के निकट गड्ढे में नवजात का शव देखने के बाद स्थानीय लोग उस मां को कोस रहे थे जिस मां ने अपने बच्चे को जन्म देकर फेंक दिया। नवजात को जन्म देकर उसकी मां चली गई। पल भर के लिए मां को ममता भी याद नहीं आई कि उसने जिस बच्चे को 9 माह तक पेट में रखा। उसे तड़पने के लिए उसे तड़पने के लिए कैसे छोड़ दूं।
मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना से आहत स्थल पर नवजात के शव को देखकर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई।लोगों ने बताया कि राघोपुर में कई नर्सिंग होम संचालित किया जा रहा है। किसी नर्सिंग होम से नवजात के शव लाकर सड़क पर फेंक दिया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई नर्सिंग होम में अवैध रूप से गलत काम किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा नियमित जांच करने एवं उचित कार्रवाई करने की आवश्यकता है।
मानवता को शर्मसार करने वाली घटना
शिव मंदिर के निकट गड्ढे में मिले नवजात शिशु के शव ने समाज को झकझोर दिया है। प्रेम प्रसंग के चलते अवैध संबंध में अविवाहिता के मां बनने पर लोक-लाज में नवजात का शव फेके जाने की चर्चा लोगों के बीच है। नवजात शिशु के शव को देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई।
हाजीपुर में जनवरी और फरवरी महीने में मिला था तीन नवजात का शव
गोरतलब हो कि बीते 6 जनवरी को नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अस्पताल रोड कोऑपरेटिव बैंक के निकट, 8 जनवरी को नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक पोखरा मोहल्ला आइसीआइसीआइ बैंक के निकट एवं बीते 2 फरवरी को नगर थाना क्षेत्र के पुराने गंडक पुल घाट किनारे नवजात का शव बरामद किया गया था।
डायल 112 की पुलिस को सूचना मिली कि शिव मंदिर के निकट गड्ढे में एक नवजात शिशु का मिला है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई। शव की पहचान नहीं हो सकी। नवजात शिशु के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
अवधेश कुमार, थाना अध्यक्ष, राघोपुर