विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वैशाली को मिला पहला ग्रामीण SP, सोनू कुमार राय की हुई पोस्टिंग; संभालेंगे 20 थानों की कमान

Published: Fri, 04 Sep 2026 09:02 PM (IST)

बिहार सरकार ने वैशाली सहित पांच जिलों में ग्रामीण एसपी के नए पद सृजित किए हैं। वैशाली में सोनू कुमार ...और पढ़ें

वैशाली को मिला पहला ग्रामीण SP, सोनू कुमार राय की हुई पोस्टिंग (प्रतीकात्मक तस्वीर)

वैशाली को मिला पहला ग्रामीण SP, सोनू कुमार राय की हुई पोस्टिंग (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. बिहार सरकार ने ग्रामीण एसपी के नए पद सृजित किए।

  2. वैशाली में सोनू कुमार राय पहले ग्रामीण एसपी बने।

  3. ग्रामीण एसपी के जिम्मे 20 थाने और ओपी रहेंगे।

जागरण संवाददाता, हाजीपुर। बिहार सरकार ने जिलों में अपराध और विधि-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ग्रामीण एसपी के नए पद सृजित किए हैं। वैशाली जिले में पहली बार ग्रामीण एसपी का पद सृजित किया गया है। इस पद पर सोनू कुमार राय की पोस्टिंग की गई है।

इससे पहले सोनू कुमार राय एसपी, पटना प्रशासन के पद पर तैनात थे। वहीं, अब वैशाली के एसपी को वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कहा जाएगा।

नई व्यवस्था के तहत वैशाली में वरीय पुलिस अधीक्षक शहरी क्षेत्र और महत्वपूर्ण मामलों की कमान संभालेंगे, जबकि ग्रामीण एसपी को ग्रामीण अनुमंडलों के थानों की जिम्मेदारी दी जाएगी।

अधिकारियों का मानना है कि इससे ग्रामीण इलाकों में गश्त, अनुसंधान और अपराध नियंत्रण में तेजी आएगी। गृह विभाग ने अपराध और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील 5 जिलों - पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, मधुबनी, वैशाली और सिवान में ग्रामीण एसपी के नए पद सृजित किए हैं।

पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि जिले में एक से अधिक एसपी का पद सृजित होने के कारण कार्य में टकराव न हो, इसलिए क्षेत्राधिकार और कर्तव्यों का निर्धारण पहले ही कर दिया गया है।

20 थाना-ओपी रहेंगे ग्रामीण एसपी के जिम्मे

पुलिस मुख्यालय के निर्देश के अनुसार वैशाली जिले के महनार अनुमंडल, महुआ अनुमंडल और लालगंज अंचल क्षेत्र के कुल 20 थाना और ओपी ग्रामीण एसपी के अधीन रहेंगे।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महुआ, महुआ, गोरौल, कटहरा, राजापाकड़, बराटी, जंदाहा, महिसौर, तिसिऔता, पातेपुर, हरलोचनपुर सुक्की, बलि गांव थाना। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महनार, महनार, देसरी, सहदेई, चांदपुरा थाना एवं लालगंज अंचल, लालगंज, करताहा, वैशाली, बेलसर, भगवानपुर, सराय थाना।

यह भी पढ़ें- IPS Dipti Monali: जमुई को मिली नई SDPO, आईपीएस दीप्ति के कंधों पर कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें- बिहार में 10 IPS अफसरों का तबादला, कोमल मीणा बनीं पटना की ग्रामीण SP; मुजफ्फरपुर-भागलपुर में भी बदलाव