Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राघोपुर में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा 5 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन CHC, उद्घाटन से पहले छत से टपका पानी

    Updated: Fri, 01 May 2026 11:05 AM (IST)

    राघोपुर के फतेहपुर पंचायत में 5 करोड़ की लागत से बन रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की छत से बारिश के बाद पानी टपकने लगा, जिससे भ्रष्टाचार के आरोप लगे ...और पढ़ें

    संवाद सूत्र, राघोपुर। प्रखंड के फतेहपुर पंचायत में बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड (BMSCIL) द्वारा करीब 5 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। बीते बुधवार की रात तेज बारिश के बाद निर्माणाधीन भवन के दोनों तलों की छत से पानी टपकने लगा।

    उद्घाटन से पहले ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा: सीएचसी

    बारिश के बाद अचानक छत से पानी टपकने की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने कहा कि नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उद्घाटन से पहले ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। पिछले कई महीनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य चल रहा है।

    बोर्ड तक नहीं लगाया, घटिया मटेरियल का आरोप

    स्थानीय लोगों का आरोप है कि संवेदक द्वारा निर्माण कार्य शुरू करने से पहले निर्माण स्थल पर बोर्ड तक नहीं लगाया गया। विभागीय जानकारी के अनुसार किसी भी सरकारी निर्माण में कार्य शुरू करने से पहले उक्त स्थल पर निर्माण से संबंधित बोर्ड लगाया जाता है। बोर्ड में निर्माण से संबंधित सभी जानकारी विस्तार पूर्वक अंकित किया जाता है।

    Vaishali CHC

    स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि संवेदक एवं अधिकारी के द्वारा निर्माण से संबंधित सभी जानकारी छुपा ली गई है। यह अनियमितता है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि घटिया ईट एवं अन्य मटेरियल से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण करवाया जा रहा है।

    खबरें और भी

    अधिकारी एवं संवेदक की मिलीभगत से निर्माण कार्य में कोताही बरती जा रही है। पूर्व में भी स्थानीय लोगों ने निम्न स्तर के मटेरियल से स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण करवाने का आरोप लगाया था।

    लोगों ने कहा कि 5 करोड़ की लागत से बन रहे भवन की यह हालत निर्माण में बड़े पैमाने पर धांधली की ओर इशारा करती है। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच कराने और संबंधित अधिकारी एवं संवेदक पर कार्रवाई की मांग की है।

    इस संबंध में बीएम एससीआईएल के एसडीओ राहुल कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही विभागीय अधिकारी को भेजा गया। जहां रिसाव हो रहा था, उसकी मरम्मत करवा दी गई है।

    यह भी पढ़ें- पश्चिमी चंपारण में दारोगा निलंबित, पैसे लेते हुए वीडियो हुआ था वायरल; होमगार्ड के दो जवानों का वेतन रुका

    यह भी पढ़ें- सासाराम में अजीब घटना: घर में सो रही इंटर की छात्रा हुई गायब; टूटा दरवाजा और खून के निशान मिले