Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दहेज में बाइक नहीं मिली तो नवविवाहिता को मार डाला, सबूत मिटाने के लिए जलाया शव; बिहार में खौफनाक वारदात

    Updated: Sun, 12 Apr 2026 12:59 PM (IST)

    पश्चिमी चंपारण के गोबर्धना थाना क्षेत्र में दहेज के लिए एक नवविवाहिता ललिता देवी की हत्या कर दी गई। साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जला दिया गया। मृतका की ...और पढ़ें

    हत्या के बाद जांच-पड़ताल करती पुलिस। फोटो जागरण

    हत्या के बाद जांच-पड़ताल करती पुलिस। फोटो जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, रामनगर। पश्चिमी चंपारण के गोबर्धना थाना क्षेत्र के संतपुर मुसहर टोली में एक विवाहिता की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के लिए शव को जला देने का एक मामला प्रकाश में आया है।

    मृतका उक्त टोला निवासी कुंदन मांझी की 22 वर्षीय पत्नी ललिता देवी है। सूचना पर मौके पर पहुंच सर्किल इंस्पेक्टर अभय कुमार के साथ गोबर्धना थानाध्यक्ष जय कुमार मामले की छानबीन कर रहे हैं।

    घटना शुक्रवार रात की है। संदिग्ध स्थिति में शुक्रवार रात को ही ललिता की मौत हो गई। शनिवार की सुबह आनन-फानन में ससुराल पक्ष के लोगों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

    परिजनों ने किया हंगामा

    इसकी जानकारी जब मृतका ललिता देवी के मटियरिया थाना क्षेत्र के तुरकौलिया लछनौता, उसके घर वालों को मिली तो, उसके पिता बादल मांझी, माता कुंती देवी, भाई के साथ काफी संख्या में उसके मायके वाले संतपुर मुसहर टोली में पहुंच कर हंगामा करने लगे।

    इधर, ससुराल पक्ष के लोग इस मौत के बाद से ही घर बंद कर फरार हैं। ललिता की माता ने दहेज में अपाचे बाइक और 40 हजार रुपये के लिए ललिता को शादी के बाद से हीं शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का बात कही है।

    जिसके लिए पुत्री की हत्या कर शव को जलाने का आरोप ससुराल के लोगों पर लगाया है। बताया जाता है कि बीते वर्ष 2025 के अप्रैल महीने में ललिता की कुंदन के साथ शादी हुई थी। विवाहिता को अभी कोई संतान नहीं है।

    इधर, सूचना पर एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची। छानबीन के बाद जला शव का टुकड़ा एकत्र कर अपने साथ ले गई।थानाध्यक्ष जयकुमार ने बताया कि मृतका की माता कुंती देवी के आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

    खबरें और भी

    मृतका ललिता का पति कुंदन और उसके पिता सुभाष मांझी कर्नाटक में मजदूरी करते हैं। सर्किल इंस्पेक्टर अभय कुमार ने बताया कि सभी बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- बिहार में नए सत्र से बदल जाएगा स्कूल सिस्टम! 534 मॉडल स्कूलों में नई गाइडलाइन लागू; 8 से 16 शिक्षक होंगे तैनात

    यह भी पढ़ें- फर्जी प्रमाण पत्र के दम पर हेडमास्टर बना संजय यादव बर्खास्त, बिहार में एक्शन से विभाग में मचा हड़कंप