Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गंडक नदी पर बने मंगलपुर-यादोपुर महासेतु के स्पैन पर आया गैप, भारी वाहनों की आवाजाही 2 महीने के लिए बंद

    Updated: Sun, 24 May 2026 04:15 PM (IST)

    बेतिया-गोपालगंज को जोड़ने वाले गंडक नदी पर बने मंगलपुर-जादोपुर महासेतु पर दरार आने के कारण दो महीने के लिए भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। ...और पढ़ें

    पुल में आया गैप। (जागरण)

    पुल में आया गैप। (जागरण)

    HighLights

    1. मंगलपुर-यादोपुर महासेतु पर भारी वाहनों की आवाजाही रोकी गई।

    2. पुल के ज्वाइंट स्पैन में दरारें आने से खतरा।

    3. आईआईटी पटना की टीम कर रही है विस्तृत जांच।

    संवाद सूत्र, नौतन। बिहार में पुल गिरना या पुल के स्पैन ज्वाइंट में दरार आना आम बात हो गई है। ताजा मामला बेतिया को गोपालगंज से जोड़ने वाले गंडक नदी पर बने पुल की है।

    जहां स्थिति को गंभीर देखते हुए प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है। जबकि छोटे और हल्के वाहनों का परिचालन फिलहाल जारी है।

    जानकारी के अनुसार पुल में दरार की सूचना मिलते ही जांच के बाद अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों से पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही पुरी तरह रोक लगा दिया। इसके चलते बस, ट्रक और अन्य भारी व लोडेड वाहनों का परिचालन अब ठप हो गया है।

    बैरेटिंग के लिए पहुंचे पुल निर्माण के जेई ने बताया कि पुल के ज्वाइंट स्पैन में समस्या सामने आई है। जो खतरा पैदा कर सकती है। बताया कि इसकी जानकारी बेतिया और गोपालगंज के जिलाधिकारी को दी गई है।

    तैयार की जा रही जांच रिपोर्ट

    आईआईटी पटना और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम के द्वारा विस्तृत जांच कर रिपोर्ट तैयार किया जा रहा है। ताकि मजबूती तथा मरम्मत का कार्य किया जा सके। फिलहाल भारी वाहनों के परिचालन रोक लगा दी गई है तथा मंगलपुर के पहले मछरगावां में बेरिकेडिंग कर दिया गया है।

    ताकि भारी वाहन उस रास्ते से नहीं जाने पाए। इस संबंध में पूर्व आपदा प्रबंधन मंत्री सह विधायक नारायण प्रसाद ने बताया कि वशिष्ठा कंपनी के द्वारा पुल निर्माण कार्य वर्ष 2016 में किया गया।

    पुल में विगत वर्ष दो हजार बीस में भी कुछ गड़बड़ी आई थी। जिसका सुधार कंपनी द्वारा किया गया। इधर कंपनी के जेई से बात कर जांच करा दिया गया है। जल्द ही उसे ठीक करवा दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- भागलपुर के बाद बिहार के एक और पुल के स्पैन में आया गैप, बड़ी गाड़ियों की आवाजाही पर रोक