बिहार में बाइक के विवाद में बड़े भाई ने की छोटे की हत्या, चाकू से गले पर किया हमला
बेतिया के हाट सरैया में बाइक के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बड़े भाई असलम मियां को गिरफ्तार कर शव को पोस् ...और पढ़ें

अस्पताल के बाहर भीड़
HighLights
बेतिया में बाइक विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारा।
आरोपी असलम मियां ने इब्राहिम के गले पर चाकू से वार किया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू की।
जागरण संवाददाता, बेतिया। बैरिया थाना क्षेत्र के हाट सरैया में गुरुवार की सुबह करीब 8:45 बजे बाइक के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को चाकू मार हत्या कर दिया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दी है।
मृतक की पहचान हा सरैया वार्ड दो निवासी इब्राहिम मियां (18) के रूप में की गई है। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल की नाका पुलिस आरोपित बड़े भाई असलम मियां को गिरफ्तार कर ली है।
चाकू से इब्राहिम के गले पर वार
मृतक की मां मुमताज खातून ने बताया कि इब्राहिम बाइक रिपेयरिंग का काम करता था। वह चार भाई और एक बहन में तीसरे नंबर पर था। गुरुवार की सुबह बाइक को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हुआ। देखते ही देखते बात बढ़ गई। इसी बीच असलम ने चाकू से इब्राहिम के गले पर वार कर दिया।

गले से अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उसकी मौत हो गई। हालांकि स्वजन उपचार के लिए उसे गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ले आए, हां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल परिसर से अस्पताल की नाका पुलिस असलम मियां को गिरफ्तार कर ली। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
चाबी नहीं मिलने पर दोनों भाइयों में बकझक
बताया जाता है कि बुधवार को आरोपित असलम मियां अपनी पत्नी की आधार कार्ड सुधरवाने के लिए अपने पिता से बाइक मांग कर ले गया था। वापस आने पर बाइक खड़ी कर चाबी कहीं रख दिया था। गुरुवार की सुबह इब्राहिम मियां को बाइक की जरूरत पड़ी तो वह बाइक की चाबी ढूंढने लगा।
खबरें और भी
चाबी नहीं मिलने पर दोनों भाइयों में बकझक होने लगी। कभी गुस्से में असलम मियां ने छोटे भाई पर चाकू से वार कर दिया। जिससे गर्दन का मुख्य नस कट गया। सदर टू एसडीपीओ रजनीश कांत प्रियदर्शी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।