बापूधाम सुपरफास्ट समेत 7 ट्रेनें 17 से 21 जुलाई बीच रद, अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस का बदला रूट
गोरखपुर कैंट और उनौला के बीच रेल दोहरीकरण कार्य के कारण 17 से 21 जुलाई तक कई ट्रेनें रद्द, मार्ग परिवर्तित या री-शेड्यूल की गई हैं। बापूधाम सुपरफास्ट ...और पढ़ें

ट्रेनों में भीड़। फाइल फोटो
HighLights
गोरखपुर-उनौला दोहरीकरण कार्य से ट्रेनें प्रभावित होंगी।
17 से 21 जुलाई तक कई ट्रेनें रद्द या मार्ग परिवर्तित।
यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन स्थिति जांचने की सलाह।
संवाद सहयोगी, नरकटियागंज। गोरखपुर कैंट और उनौला के बीच रेल दोहरीकरण कार्य के तहत 17 से 21 जुलाई तक प्री-एनआई, एनआई और सीआरएस का कार्य किया जाएगा। इसके चलते विभिन्न तिथियों में कई पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद करने के साथ ही कुछ का मार्ग परिवर्तित करने का निर्णय लिया है। रेलवे के अनुसार बढ़नी जंक्शन से नरकटियागंज आने वाली 55040 पैसेंजर ट्रेन 20 और 21 जुलाई को रद रहेगी।
गोरखपुर कैंट से नरकटियागंज आने वाली 55048 पैसेंजर 18 और 21 जुलाई को तथा 55096 पैसेंजर 19, 20, 21 और 24 जुलाई को नहीं चलेगी।
वहीं, नरकटियागंज से बढ़नी जाने वाली 55039 पैसेंजर 19 और 24 जुलाई, 55047 पैसेंजर 19, 20 और 23 जुलाई तथा 55097 पैसेंजर 20, 21 और 22 जुलाई को रद रहेगी।
इसके अलावा मुजफ्फरपुर-प्रयाग के बीच चलने वाली 14111/14112 बापूधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस 20 जुलाई को रद रहेगी। हालांकि नरकटियागंज-गोरखपुर के बीच चलने वाली 55095 और 55098 पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन पूर्ववत जारी रहेगा।
बापूधाम मोतिहारी से आनंद विहार जाने वाली 15567 अमृत भारत एक्सप्रेस 21 जुलाई को नहीं चलेगी। वहीं अमृतसर-दरभंगा 15212 जननायक एक्सप्रेस का परिचालन 19 और 20 जुलाई को छपरा एवं मुजफ्फरपुर जंक्शन होकर किया जाएगा।
रेलवे के अनुसार, अधिकांश अन्य एक्सप्रेस ट्रेनें भी दो से चार घंटे तक री-शेड्यूल होकर संचालित होंगी। यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की गई है।
यह भी पढ़ें- समस्तीपुर मंडल में रेलवे का बड़ा फैसला, दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन समेत 6 ट्रनों की अवधि बढ़ी