Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Manish Kashyap : चुनाव लड़ने को लेकर क्या बोले मनीष कश्यप? खुलकर बताई अंदर की बात, कहा- मैं खुद...

    Updated: Thu, 23 May 2024 03:40 PM (IST)

    Bihar Politics भाजपा में शामिल होने के बाद मनीष कश्यप लगातार पार्टी के लिए कैंपेन कर रहे हैं। इस बीच बेतिया में उन्होंने भाजपा कैंडिडेट संजय जायसवाल क ...और पढ़ें

    बेतिया में मनीष कश्यप, मीडिया को किया संबोधित। फोटो- जागरण
    बेतिया में मनीष कश्यप, मीडिया को किया संबोधित। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. एनडीए की सरकार में चंपारण सहित बिहार का काफी विकास हुआ- मनीष कश्यप
    2. लालू-राबड़ी के शासनकाल में बिहार में जंगल राज था- मनीष कश्यप

    जागरण संवाददाता, बेतिया। Bihar Politics In Hindi यूट्यूबर सह भाजपा नेता मनीष कश्यप इन दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर काफी व्यस्त हैं। वह गुरुवार को पश्चिम चंपारण से भाजपा कैंडिडेट संजय जायसवाल के पक्ष में वोट करने की अपील करने के लिए बेतिया पहुंचे थे।  

    मीडिया को संबोधित करते हुए मनीष कश्यप ने कहा कि मैं खुद निर्दलीय चुनाव लड़ने के प्रयास में था, लेकिन पीएम ने अपने घर (भाजपा परिवार) में मुझे जगह दे दी। मैं भाजपा के साथ हूं। वे गुरुवार को नगर के एक निजी होटल में मीडिया कर्मियों को संबोधित कर रहे थे।

    सबको टैलेंट दिखाने का मौका मिलता है- मनीष कश्यप

    Bihar News उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जहां सबको टैलेंट दिखाने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि लालू-राबड़ी के शासनकाल में बिहार में जंगल राज था। यहां कभी भी किसी का भी दिनदहाड़े अपहरण हो जाता था। बिहार में कोई सुरक्षित नहीं था। लेकिन एनडीए की सरकार में हालात बदले।

    मनीष कश्यप ने कहा कि एनडीए की सरकार में चंपारण सहित बिहार का काफी विकास हुआ है। चंपारण और बिहार में अभी भी कुछ काम बाकी है, जो पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में होगा।

    मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दीपेंद्र सर्राफ, रवि सिंह, धनरंजन कुशवाहा, अनमोल शोमित, अभिषेक यदुवंशी समेत कई लोग मौजूद रहे। बता दें कि मनीष कश्यप ने हाल ही में भाजपा जॉइन किया था। उन्हें मनोज तिवारी ने भाजपा में शामिल कराया था। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें-

    Lohardaga में बड़ा हादसा: मनरेगा सिंचाई कूप धंसने से चार मजदूर दबे, राहत एवं बचाव कार्य शुरू

    KK Pathak : हेडमास्टरों को हर दिन करना होगा यह भी काम, केके पाठक के नए ऑर्डर से सरकारी स्कूलों में बढ़ी हलचल!