Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नरकटियागंज-गौनाहा मेमू ट्रेन का इंजन बीच रास्ते में फेल, नंदपुर ढाला पर 2 घंटे तक लगा रहा जाम

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 10:45 AM (IST)

    नरकटियागंज-गौनाहा मेमू ट्रेन का इंजन नंदपुर ढाला के पास खराब हो गया, जिससे ट्रेन बीच रास्ते में रुक गई। इससे सड़क पर दो घंटे तक जाम लगा रहा और यात्रिय ...और पढ़ें

    नरकटियागंज-गौनाहा मेमू ट्रेन का इंजन बीच रास्ते में फेल

    नरकटियागंज-गौनाहा मेमू ट्रेन का इंजन बीच रास्ते में फेल

    HighLights

    1. मेमू ट्रेन का इंजन नंदपुर ढाला के पास खराब हुआ।

    2. तकनीकी खराबी से दो घंटे तक सड़क पर जाम लगा।

    3. ट्रेन को मालगाड़ी के इंजन से वापस जंक्शन लाया गया।

    जागरण संवाददाता, नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण)। पूर्व मध्य रेल के नरकटियागंज जंक्शन से गौनाहा जाने वाली 63362 नरकटियागंज-गौनाहा मेमू ट्रेन शुक्रवार की सुबह नंदपुर ढाला के पास इंजन में अचानक तकनीकी खराबी आने के कारण बीच रास्ते में रुक गई। इससे दोनों तरफ सड़क पर जाम लग गया। 

    2 घंटे तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। हालांकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।

    सुबह 5:50 बजे नरकटियागंज से ट्रेन हुई थी रवाना

    जानकारी के अनुसार मेमू ट्रेन अपने निर्धारित समय सुबह 5:50 बजे नरकटियागंज जंक्शन से गौनाहा के लिए रवाना हुई थी। जंक्शन से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर नंदपुर ढाला के समीप पहुंचते ही इंजन में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद चालक ने सुरक्षा की दृष्टि से ट्रेन को रोक दिया। 

    ट्रेन काफी देर तक खड़ी रहने से यात्रियों की चिंता बढ़ गई। ट्रेन में सवार यात्री आशु कुमार, भोला बैठा, सुनैना देवी ने बताया कि पहले उन्हें लगा कि मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग होने के कारण ट्रेन रोकी गई है, लेकिन काफी देर तक ट्रेन आगे नहीं बढ़ी तो इंजन में खराबी की जानकारी मिली। 

    सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन सक्रिय हो गया। सीनियर सेक्शन इंजीनियर कैरेज एंड वैगन, मुख्य लोको निरीक्षक संतोष कुमार, स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद कलीम सहित अन्य तकनीकी कर्मी मौके पर पहुंचे और इंजन की जांच शुरू की। 

    मालट्रेन के इंजन से जंक्शन पर वापस लाया गया

    चालक रंजय कुमार, लोको पायलट व गार्ड ने भी तकनीकी टीम के साथ मिलकर खराबी दूर करने का प्रयास किया। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद मालट्रेन की इंजन से उस गाड़ी को पुन: जंक्शन पर वापस लाया गया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बिहार के सरकारी स्कूलों में नया टाइम टेबल लागू, शनिवार को जल्दी होगी छुट्टी