Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब जा रहे पश्चिमी चंपारण के मजदूर की ट्रेन से गिरकर मौत, शव पहुंचने पर परिजनों में छाया मातम

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 12:51 PM (IST)

    नौतन के खड्डा पंचायत निवासी एक मजदूर की उत्तर प्रदेश में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई, वह पंजाब मजदूरी करने जा रहा था। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. नौतन के मजदूर सुभाष राम की उत्तर प्रदेश में ट्रेन से गिरकर मौत।

    2. पंजाब मजदूरी करने जा रहे थे, भीड़ के कारण चलती ट्रेन से गिरे।

    3. शव गांव पहुंचा, परिजनों और पूरे गांव में गहरा मातम छा गया।

    संवाद सूत्र, नौतन (पश्चिमी चंपारण)। नौतन थाना क्षेत्र के खड्डा पंचायत स्थित कुंजलही दलित बस्ती निवासी एक मजदूर की उत्तर प्रदेश में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान भगरासन राम के 30 वर्षीय पुत्र सुभाष राम के रूप में हुई है। वह पंजाब में राजमिस्त्री का काम करने जा रहा था। शुक्रवार सुबह जब शव गांव पहुंचा तो पूरे गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

    जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 12 बजे बिजनौर और मुरादाबाद के बीच नजीबाबाद के समीप जंगल में चलती ट्रेन से गिरने के कारण सुभाष राम की मौत हो गई। घटना के करीब तीन घंटे बाद भैंस चरा रहे चरवाहों की नजर शव पर पड़ी। उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

    मौके पर पहुंची नजीबाबाद पुलिस ने मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान की और परिजनों को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

    शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। शव के पहुंचते ही घर में चीख-पुकार मच गई। सुभाष राम अपने पीछे पत्नी, दो छोटे पुत्र और वृद्ध पिता को छोड़ गए हैं।

    मृतक के पिता भगरासन राम ने बताया कि उनका बेटा 30 जून को पंजाब में मजदूरी करने के लिए घर से निकला था। ट्रेन में भीड़ होने के कारण उसे सीट नहीं मिली, इसलिए वह दरवाजे के पास बैठा था। इसी दौरान अचानक वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    नौतन थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस से सूचना मिलने के बाद परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गई थी। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- पश्चिम चंपारण में आम तोड़ते समय पेड़ से गिरे अधेड़, गंभीर चोट लगने पर अस्पताल में भर्ती

    यह भी पढ़ें- जमुई: बारिश में बिलों से बाहर निकले सांप, डसने की घटनाएं बढ़ी; 6 लोगों ने गंवाई जान

    खबरें और भी