विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में रुपये डबल करने का झांसा देकर लाखों की ठगी, महिला और उसका दामाद गिरफ्तार

Published: Mon, 13 Apr 2026 02:54 PM (IST)

पश्चिमी चंपारण के इनरवा में नोट डबलिंग के नाम पर लाखों की ठगी करने वाली एक महिला और उसके दामाद ...और पढ़ें

नोट डबल करने के नाम पर ठगी। सांकेतिक फोटो

नोट डबल करने के नाम पर ठगी। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. नोट डबलिंग के नाम पर लाखों की ठगी।

  2. महिला बेबी खातून और दामाद राजबाबू गिरफ्तार।

  3. पश्चिमी चंपारण के इनरवा में ग्रामीणों ने पकड़ा।

संवाद सूत्र, इनरवा। पश्चिमी चंपारण जिले के इनरवा थाना क्षेत्र के पिराडी गांव में नोट डबलिंग के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाली महिला और उसके दामाद को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के बस्ठा गांव निवासी वोजरे आजम की पत्नी बेबी खातून अपने दामाद मोहम्मद राजबाबू के साथ गिरफ्तार की गई है। गिरफ्तार राजाबाबू उत्तर प्रदेश के लखनऊ का रहने वाला है।

दोनों ने मिलकर पिराडी गांव की करीब एक दर्जन महिलाओं से नोट डबलिंग के नाम पर ठगी की है। रविवार को दोनों फिर से अन्य महिलाओं को शिकार बनाने के उद्देश्य से पिराडी गांव पहुंचे थे।

इसी दौरान ग्रामीणों को शक हुआ और उन्होंने दोनों को पकड़कर इनरवा पुलिस के हवाले कर दिया। ठगी की शिकार एक महिला ने इनरवा थाने में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है।

5 लाख रुपये हड़पे

थानाध्यक्ष लवकांत शर्मा ने बताया कि भंगहा थाना क्षेत्र के नगरदेही गांव निवासी विनोद साह की पत्नी लालचूनी देवी ने आवेदन में उल्लेख किया है कि करीब दो वर्ष पूर्व बेबी खातून ने नोट डबलिंग के नाम पर उनसे पांच लाख रुपये लिए थे और रकम दोगुनी कर लौटाने का भरोसा दिया था।

पीड़िता ने बताया कि अब तक एक भी रुपया वापस नहीं किया गया है। पैसे मांगने पर बेबी खातून द्वारा धमकी भी दी जाती थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में बेबी खातून सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने बेबी खातून और उसके दामाद राजबाबू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

यह भी पढ़ें- बिहार में फर्जी प्रमाण पत्र पर 20 साल से नौकरी कर रहा शिक्षक गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई

यह भी पढ़ें- कपूरथला में बिहार पुलिस की बड़ी रेड, धोखाधड़ी के 4 केस में उद्योगपति पति-पत्नी गिरफ्तार