8th Pay Commission में बड़ा बदलाव! सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में आ सकता है उछाल; जानिए क्या है नया अपडेट?
8th Pay Commission: NC-JCM ने 8वें वेतन आयोग के लिए Pay Scale Merger और 3.83 फिटमेंट फैक्टर का प्रस्ताव दिया है, जिससे वेतन ढांचा सरल होगा और कर्मचारि ...और पढ़ें

8th Pay Commission में बड़ा बदलाव!
HighLights
NC-JCM ने 8वें वेतन आयोग के लिए प्रस्ताव भेजे।
न्यूनतम सैलरी ₹18,000 से बढ़कर ₹69,000 हो सकती है।
सालाना इंक्रीमेंट 3% से बढ़कर 6% करने का सुझाव।
नई दिल्ली: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) बड़ी राहत लेकर आ सकता है। कर्मचारी संगठनों की शीर्ष संस्था NC-JCM (नेशनल काउंसिल जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी) ने सरकार को जो प्रस्ताव भेजा है, उसमें बड़ा बदलाव पे स्केल मर्जर (Pay Scale Merge) को लेकर है। इस प्रस्ताव के तहत मौजूदा पे मैट्रिक्स (Pay Matrix) के कई लेवल्स (Levels) को आपस में मिलाने की बात कही गई है, ताकि वेतन ढांचा (Salary Structure) सरल हो और कर्मचारियों के बीच सैलरी (Salary) का अंतर कम किया जा सके।
वेतन ढांचा होगा आसान
प्रस्ताव के अनुसार, अलग-अलग लेवल्स जैसे लोअर और मिड लेवल (Lower & Mid Level like; Level 2-3, Levele 4-5, Level 7-8, Level 9-10) को मिलाकर एक नया स्ट्रक्चर बनाया जा सकता है। इसका सीधा फायदा यह होगा कि कर्माचारियों को प्रमोशन (Promotion) और वेतन वृद्धि (Salary Increment) में ज्यादा स्पष्टता मिलेगी। साथ ही, अभी जो अलग-अलग लेवल्स (8th Pay Commission New Update) के बीच जो बड़ा गैप है, उसे कम करने की कोशिश की जी रही है ताकि समान काम के लिए बेहतर वेतन संतुलन बनाया जा सके।
₹18,000 से ₹69,000 तक जा सकती है न्यूनतम सैलरी
इस प्रस्ताव के साथ सबसे बड़ा असर सैलरी पर पड़ सकता है। NC-JCM ने 3.83 फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) लागू करने की सिफारिश की है, जिससे न्यूनतम बेसिक सैलरी (Basic Pay)मौजूदा ₹18,000 से बढ़कर ₹69,000 पर पहुंच सकती है। इसका फायदा लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा और कुल वेतन (CTC) में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है।
हर साल बढ़ेगी सैलरी?
सिर्फ बेसिक सैलरी ही नहीं, बल्कि सालाना बढ़ोतरी (Yearly Salary Increament) को लेकर भी बड़ा सुझाव दिया गया है। मौजूदा 3% इंक्रीमेंट को बढ़ाकर 6% करने की मांग रखी गई है, जिससे कर्मचारियों की आय हर साल तेजी से बढ़ सके और महंगाई (Inflation) का असर कम किया जा सके।
खबरें और भी
क्यों जरूरी है बदलाव?
कर्मचारी संगठनों का कहना है कि मौजूदा वेतन प्रणाली (Salary System) काफी जटिल है, और इसमें कई लेवल्स के बीच अंतर बहुत ज्यादा है। बढ़ती महंगाई और जीवन-यापन की लागत को देखते हुए सैलरी में बड़ा संशोधन जरूरी है। यही वजह है कि पे स्केल मर्जर (Pay Scale Merger), ज्यादा फिटमेंट फैक्टर (Increase Fitment Factor) और बेहतर इंक्रीमेंट (Salary Increament) जैसे सुझाव दिए गए हैं ताकि कर्मचारियों का जीवन स्तर बेहतर हो सके।
हालांकि, यह सभी सुझाव अभी सिर्फ प्रस्ताव के तौर पर दिए गए हैं। अंतिम फैसला 8वें वेतन आयोग (8th Pay commission dashboard) की सिफारिशों और सरकार की मंजूरी के बाद ही लागू होगा। लेकिन अगर ये प्रस्ताव मान लिए जाते हैं, तो यह 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के बाद सबसे बड़ा वेतन सुधार साबित हो सकता है, जिससे लाखों सरकारी कर्मचारियों को सीधा फायदा मिलेगा।