Gold Silver Price: सोने-चांदी में फिर लगी आग! आसमान पर पहुंचे दाम, जानिए आज क्या हैं ताजा भाव?
Gold Silver Rates Today: भारतीय सर्राफा बाजार में 20 जुलाई को सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल दर्ज की गई है, जबकि पिछले हफ्ते इनमें गिरावट आई थी ...और पढ़ें

गोल्ड-सिल्वर के बढ़े दाम
HighLights
20 जुलाई को सोने-चांदी के दाम में उछाल दर्ज।
24 कैरेट सोना ₹1.41 लाख प्रति 10 ग्राम पर।
कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि से महंगाई की चिंता।
नई दिल्ली: भारतीय सर्राफा बाजार (Bullion Market) में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन (20 July Gold Silver Range) को सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Prices) में नया अपडेट देखने को मिला है। अगर आप भी आज गहने खरीदने या सोने में निवेश ( Invest) करने का प्लान बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले आज के लेटेस्ट रेट्स जरूर चेक कर लें।
इंटरनेशनल मार्केट के दाम?
इंटरनेशनल मार्केट Comex में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में उछाल (Gold Silver Price Today) दर्ज की गई है। आंकड़ों की मानें तो सोना करीब 0.21% तक चढ़कर कीमत 4027.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। इसके साथ ही चांदी (Silver Price) के दाम भी उछले हैं। चांदी 1.98% बढ़कर यह 57.440 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।
क्या है सोने-चांदी का रेट?
आज यानी 20 जुलाई को भारत में सोने के दाम में उछाल देखने की मिली है। 24 कैरेट सोना (Gold rate today) करीब ₹1.42 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹1.3- लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹1.07 लाख प्रति ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है।
चांदी के क्या हैं दाम?
अगर चांदी (Silver rates today) की बात करें तो आज यानी 20 जुलाई को सिल्वर के दाम में भी उछाल देखने को मिली है। चांदी का भाव ₹2.19 लाख प्रति किलो के बीच बना हुआ है। जो हाल के दिनों में कुछ स्थिर होते दिख रहा है।
खबरें और भी
पिछले हफ्ते कितने गिरे दाम?
सोने और चांदी (Gold Silver) में पिछले हफ्ते गिरावट का सिलसिला जारी रहा, जहां सोना और चांदी करीब 2,200 रुपये और 4,900 रुपये से अधिक सस्ते हुए थे। बता दें कि 22 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 1,29,302 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,31,325 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। 18 कैरेट सोने का दाम कम होकर 1,05,869 रुपे प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,07,526 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
इसके साथ ही MCX की बात करें अगस्त डिलीवरी वाला गोल्ड शुक्रवार यानी 17 जुलाई को 658 रुपये बढ़कर 140348 रुपये (MCX Gold Price) के स्तर पर बंद हुआ।
आज क्यों चढ़ गए दाम?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बाद महंगाई और ब्याज दरों को लेकर चिंता बढ़ी गई है। जिसकी वजह से कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है। इसके अलावा ग्लोबल इकोनॉमिक संकेत और ब्याज दरों से जुड़ी उम्मीदें भी सोने की कीमतों पर उछाल ला रही हैं।