सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    8th Pay Commission: क्या होता है फिटमेंट फैक्टर, जिससे इन सरकारी कर्मचारियों का बेसिक पे हो जाएगा 5 लाख रुपये?

    Updated: Tue, 30 Jun 2026 04:50 PM (IST)

    8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग पर चर्चा के बीच फिटमेंट फैक्टर को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों में उत्सुकता है। यदि फिटमेंट फैक्टर 2.10 होता है, तो ले ...और पढ़ें

    8वें वेतन आयोग पर कर्मचारियों की निगाहें टिकीं।

    8वें वेतन आयोग पर कर्मचारियों की निगाहें टिकीं।

    HighLights

    1. 8वें वेतन आयोग पर कर्मचारियों की निगाहें टिकीं।

    2. फिटमेंट फैक्टर 2.10 होने की संभावना, वेतन वृद्धि।

    3. लेवल 18 कर्मचारियों का मूल वेतन 5 लाख तक।

    नई दिल्ली। 8th Pay Commission: इस समय केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशन भोगियों की निगाहें 8वें वेतन आयोग पर टिकी हुई है। आयोग तेजी के साथ अपना काम कर रहा है। आयोग अलग-अलग शहरों में मीटिंग कर रहा है। 22 और 23 जून को यूपी की राजधानी लखनऊ में मीटिंग हुई थी। और अब अगली मीटिंग भुवनेश्वर और कोलकाता में होनी है। इन सबके बीच केंद्रीय कर्मचारियों में फिटमेंट फैक्टर को लेकर खूब चर्चा हो रही है।

    दरअसल, 8वां वेतन आयोग जितने फिटमेंट फैक्टर की सिफारिश करेगा, सरकार उसी पर अमल करेगी। ऑल इंडिया NPS एम्प्लॉइज फेडरेशन (AINPS) के नेशनल प्रेसिडेंट डॉक्टर मंजीत सिंह पटेल ने एक इंटरव्यू में फिटमेंट फैक्टर को लेकर कहा था कि 8वां वेतन आयोग फिटमेंट फैक्टर 2.10 तक रख सकता है। इससे ज्यादा रखने की संभावना बहुत कम है।

    डॉक्टर मंजीत सिंह पटेल के कहे अनुसार 8th pay Commission में अगर फिटमेंट फैक्टर 2.10 होता है, तो लेवल 18 के कर्मचारियों का बेसिक पे 5 लाख रुपये तक हो जाएगा। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर फिटमेंट फैक्टर (What is Fitment Factor) क्या होता है और लेवल 1 से लेवल 18 के कर्मचारियों की इस समय बेसिक सैलरी क्या है? आइए दोनों के बारे में जानते हैं।

    फिटमेंट फैक्टर क्या होता है?

    फिटमेंट फैक्टर एक मैथमैटिकल मल्टीप्लायर है जिसका इस्तेमाल सरकारी संस्थाएं (जैसे वेतन आयोग) कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को पुराने बेसिक पे स्ट्रक्चर से नए, संशोधित सैलरी फ्रेमवर्क में लाने के लिए करती हैं। नई, एडजस्टेड बेसिक पे की गणना करने के लिए इसे मौजूदा बेसिक सैलरी पर लागू किया जाता है। जैसे 6वें से 7वें वेतन आयोग के लिए फिटमेंट फैक्टर 2.57 निर्धारित किया गया था। और 5वें से छठे के लिए यह 1.86 था।

    खबरें और भी

    इसी तरह अगर 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.10 रखा जाता है तो बेसिक पे को इससे गुणा कर दिया जाएगा और नया बेसिक पे आ जाएगा। यानी नया बेसिक पे निकालने के लिए फिटमेंट फैक्टर की गणना की जाती है।

    लेवल 1 से लेवल 18 तक के कर्मचारियों का बेसिक पे कितना है?

    हमने नीचे टेबल में लेवल 1 से लेवल 18 तक के कर्मचारियों के बेसिक पे की डिटेल दी है। सबसे ज्यादा बेसिक पे लेवल 18 के कर्मचारियों का है। 7वें वेतन आयोग के तहत लेवल 18 के कर्मचारियों का बेसिक पे 250000 रुपये है।

    ग्रेड पे लेवल वर्तमान बेसिक पे (₹)
    लेवल 1 18,000
    लेवल 2 19,900
    लेवल 3 21,700
    लेवल 4 25,500
    लेवल 5 29,200
    लेवल 6 35,400
    लेवल 7 44,900
    लेवल 8 47,600
    लेवल 9 53,100
    लेवल 10 56,100
    लेवल 11 67,700
    लेवल 12 78,800
    लेवल 13 118,500
    लेवल 13 131,100
    लेवल 14 144,200
    लेवल 15 182,200
    लेवल 16 205,400
    लेवल 17 225,000
    लेवल 18 250,000

    2.10 फिटमेंट फैक्टर होने पर नया बेसिक पे कितना हो जाएगा?

    अगर 8वां वेतन आयोग 2.10 फिटमेंट फैक्टर की सिफारिश करता है, तो लेवल 18 के केंद्रीय कर्मचारियों का बेसिक पे 525,000 रुपये हो जाएगा। हमने नीचे टेबल में इसकी जानाकरी दी है।

    फिटमेंट फैक्टर 2.10 होने पर नया बेसिक पे क्या होगा?
    ग्रेड पे लेवल संभावित बेसिक पे (रुपये में)
    लेवल 1 37,800
    लेवल 2 41,790
    लेवल 3 45,570
    लेवल 4 53,550
    लेवल 5 61,320
    लेवल 6 74,340
    लेवल 7 94,290
    लेवल 8 99,960
    लेवल 9 111,510
    लेवल 10 117,810
    लेवल 11 142,170
    लेवल 12 165,480
    लेवल 13 248,850
    लेवल 13 275,310
    लेवल 14 302,820
    लेवल 15 382,620
    लेवल 16 431,340
    लेवल 17 472,500
    लेवल 18 525,000

    नोट- अगर फिटमेंट फैक्टर 2.10 हुआ, तो ही बेसिक पे जो ऊपर टेबल में दिया है उतना होगा।

    यह भी पढ़ें- 8th Pay Commission लागू होने से पहले क्या मिलेगा DA Hike का एक और तोहफा, जुलाई में 3% तक बढ़ेगा महंगाई भत्ता?