8th Pay Commission News: आयोग ने फिर बढ़ाई ये खास तारीख, आपकी सैलरी कितनी बढ़नी चाहिए; ऐसे दे सकते हैं सुझाव
8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग ने सुझाव जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून 2026 तक बढ़ा दी है, यह दूसरी और अंतिम बार है। कर्मचारी और पेंशनभोगी अपन ...और पढ़ें
-1780399093838_m.webp)
8th Pay Commission फिर बढ़ाई सुझाव देने की अंतिम तारीख
HighLights
सुझाव जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून 2026 तक बढ़ी।
आयोग की वेबसाइट 8cpc.gov.in पर ही सुझाव दें।
1 जनवरी 2026 से लागू होगा, कर्मचारियों को मिलेगा एरियर।
नई दिल्ली। 8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग के लागू होने की तारीख का इंतजार केंद्र के लाखों कर्मचारी और पेंशनभोगी कर रहे हैं। वेतन आयोग तेजी के साथ इस दिशा में काम भी कर रहा है। अलग-अलग शहरों में आयोग मीटिंग आयोजित कर रहा है। इन मीटिंग्स में केंद्र सरकार के अलग-अलग कर्मचारी यूनियन अपने सुझाव दे रहे हैं। इन सबके बीच आयोग ने एक बार फिर से तारीख बढ़ा दी है। अब आपको लग रहा होगा कि आखिर वेतन आयोग ने किसकी तारीख बढ़ाई है। आइए जानते हैं।
8वें केंद्रीय वेतन आयोग (CPC) ने हितधारकों के लिए अपने सुझाव और मांगें जमा करने की समय सीमा एक बार फिर बढ़ा दी है। आयोग ने दूसरी बार यह तारीख बढ़ाई है। बढ़ी हुई तारीख से कर्मचारी समूहों, यूनियनों और पेंशनभोगियों को पैनल द्वारा अपनी सिफारिशों को अंतिम रूप देने से पहले अपने विचार रखने के लिए और अधिक समय मिल गया है।
8th Pay Commission को कब तक दे सकते हैं सुझाव?
अपने नए सर्कुलर में 8वें वेतन आयोग ने कहा, "आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th Pay Commission) को ज्ञापन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15.06.2026 कर दी गई है। ज्ञापन जमा करने के लिए यह अंतिम समय सीमा है। इसके बाद कोई और विस्तार नहीं दिया जाएगा।"
आयोग ने साफ कर दिया है कि अब ज्ञापन जमा करने की अंतिम तारीख नहीं बढ़ाई जाएगी। अगर आपको अपने सुझाव 8वें वेतन आयोग को देने हैं तो आप आयोग की वेबसाइट पर जाकर सुझाव दे सकते हैं।

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि ज्ञापन केवल उसकी आधिकारिक वेबसाइट 8cpc.gov.in के माध्यम से ही जमा किए जाने चाहिए। 8वें वेतन आयोग ने लिखा- "कृपया ध्यान दें कि ज्ञापन की हार्ड कॉपी/भौतिक कॉपी/ईमेल/PDF पर आयोग द्वारा विचार नहीं किया जाएगा।"
खबरें और भी
इससे पहले सुझाव जमा करने की आखिरी तारीख 31 मई 2026 थी। अब इसे दूसरी बार बढ़ाकर 15 जून तक कर दिया गया है।
लागू होने के बाद मिलेगा एरियर
8वें वेतन आयोग का गठन नवंबर 2025 में किया गया था, और इसे अपनी सिफारिशें प्रस्तुत करने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। इस समय-सीमा के आधार पर, इसकी रिपोर्ट 2027 के मध्य तक आने की उम्मीद है। हालांकि, 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से ही लागू होगा।
यानी 8वें वेतन आयोग द्वारा रिपोर्ट जमा करने और सरकार द्वारा लागू किए जाने की तारीख के बाद से कर्मचारियों को उस तारीख तक का एरियर मिलेगा। मान लीजिए जून 2027 तक आयोग अपनी रिपोर्ट जमा करता है और 1 जनवरी 2028 से इसके लागू होने की घोषणा होती है तो कर्मचारियों को 2 साल का एरियर मिलेगा। 1 जनवरी 2026 से लेकर दिसंबर 2027 तक।