सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई-जयपुर समेत 5 शहरों में अदाणी समूह करने जा रहा है कुछ बड़ा, इंटरनेशनल ग्रुप से मिलाया हाथ; जानिए प्लान

    Updated: Thu, 14 May 2026 06:29 PM (IST)

    अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने IHG होटल्स एंड रिजॉर्ट्स के साथ भारत में पांच नए होटल विकसित करने के लिए समझौता किया है। ये होटल मुंबई, अहमदाबाद, ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने IHG से समझौता किया

    2. मुंबई, अहमदाबाद सहित 5 शहरों में बनेंगे होटल।

    3. किम्पटन होटल्स ब्रांड भारत में करेगा प्रवेश।

    मुंबई। अदाणी समूह (Adani Group) की कंपनी अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) ने ग्लोबल हॉस्पिटेलिटी कंपनी IHG होटल्स एंड रिजार्ट्स के साथ पांच होटल के डेवलपमेंट के लिए एग्रीमेंट करने का एलान किया है। ये होटल मुंबई, नवी मुंबई और अहमदाबाद सहित प्रमुख हवाई अड्डों के आसपास और तेजी से विकसित हो रहे शहरी क्षेत्रों में बनाए जाएंगे। अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने बताया कि यह समझौता आईएचजी की भारत में विकास योजनाओं के अनुरूप, विभिन्न ब्रांडों और स्थानों पर लगभग 1,500 कमरे जोड़ेगा।

    एएएचएल ने कहा कि वह इस साझेदारी को और गहरा और विस्तारित करने के लिए आईएचजी के साथ उन्नत स्तर की बातचीत कर रहा है। इस समझौते के साथ ही आईएचजी के लग्जरी लाइफस्टाइल बुटीक ब्रांड, किम्पटन होटल्स एंड रेस्टोरेंट्स ने घरेलू बाजार में कदम रखा है।

    क्या है कंपनी का प्लान?

    एएएचएल ने कहा कि यह कदम बढ़ती यात्रा मांग और भारत के विमानन, पर्यटन और हवाई अड्डे आधारित शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर के तेजी से विस्तार के अनुरूप है। इस समझौते के साथ ही आईएचजी के लग्जरी लाइफस्टाइल बुटीक ब्रांड, किम्पटन होटल्स एंड रेस्टोरेंट्स ने घरेलू बाजार में कदम रखा है। एएएचएल ने कहा कि यह कदम बढ़ती यात्रा मांग और भारत के विमानन, पर्यटन और हवाई अड्डे आधारित शहरी अवसंरचना क्षेत्रों के तेजी से विस्तार के अनुरूप है।

    ये भी पढ़ें- ₹273370000000 का फ्रॉड केस, अनिल अंबानी की RCOM के खिलाफ CBI का एक्शन; मुंबई से गुरुग्राम तक चला तलाशी अभियान

    कंपनी ने बताया कि ये पांच होटल जयपुर, मंगलुरु, तिरुवनंतपुरम और मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में विकसित किए जाएंगे, जिससे प्रमुख विमानन और शहरी विकास गलियारों के आसपास आतिथ्य संबंधी बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी। 

    खबरें और भी