अदाणी का ₹20000 करोड़ का मास्टरस्ट्रोक! बनाएंगे वर्ल्ड-क्लास 'एयरपोर्ट सिटी'; बदलेगी भारतीय हवाई अड्डों की तस्वीर
अदाणी ग्रुप 5 राज्यों के 6 हवाई अड्डों पर 655 एकड़ से अधिक भूमि में ₹20,000 करोड़ के निवेश से इंटीग्रेटेड एयरपोर्ट सिटी विकसित करेगा। ...और पढ़ें

अदाणी 6 हवाई अड्डों पर इंटीग्रेटेड एयरपोर्ट सिटी बनाएगा।
HighLights
अदाणी 6 हवाई अड्डों पर इंटीग्रेटेड एयरपोर्ट सिटी बनाएगा।
पहले चरण में 20,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा।
मुंबई और नवी मुंबई परियोजना का मुख्य केंद्र होंगे।
नई दिल्ली। अदाणी ग्रुप द्वारा मैनेज किए जा रहे एयरपोर्ट के आसपास का नजारा अब बदलने वाला है। दरअसल, अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'अदाणी एयरपोर्ट सिटी लिमिटेड' (AACL) ने एक बड़ी घोषणा की है। इस घोषणा के तहत अदाणी एयरपोर्ट सिटी लिमिटेड ने भारत के 5 राज्यों में फैले अपने 6 हवाई अड्डों पर 655 एकड़ से अधिक भूमि में इंटीग्रेटेड एयरपोर्ट सिटी विकसित करने का एक बड़ा प्रोग्राम शुरू किया है।
कंपनी ने इसकी जानकारी एक प्रेस रिलीज में दी। अदाणी एयरपोर्ट सिटी लिमिटेड ने बताया कि इस प्रोग्राम के तहत इसके तहत हॉस्पिटैलिटी, रिटेल, एंटरटेनमेंट, कन्वेंशन और कमर्शियल इंफ्रास्ट्रक्चर को आपस में अच्छी तरह से जुड़े हुए और पैदल घूमने लायक शहरी इलाकों में एक साथ लाया जाएगा।
20 हजार करोड़ रुपये का निवेश
अदाणी ग्रुप इंटीग्रेटेड एयरपोर्ट सिटी विकसित करने के पहले फेज में 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी। कंपनी ने बताया कि इस निवेश से 22 मिलियन वर्ग फुट क्षेत्र में लग्जरी होटल, रिटेल आउटलेट्स, मनोरंजन केंद्र, बिजनेस हब और बड़े कन्वेंशन सेंटर विकसित किए जाएंगे।
गौतम अदाणी की अदाणी ग्रुप के इंटीग्रेटेड एयरपोर्ट सिटी प्रोजेक्ट का मुख्य केंद्र बिंदु मुंबई और नवी मुंबई है। इस प्रोजेक्ट के लिए 5 अलग-अलग राज्यों में 665 एकड़ में अलग-अलग एयरपोर्ट पर बनने वाली एयरपोर्ट सिटी में अकेले 440 एकड़ जमीन अकेले मुंबई और नवी मुंबई में विकसित की जाएगी।
खबरें और भी
कंपनी ने बताया कि पहले फेज में कुल निवेश का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा मुंबई और नवी मुंबई क्षेत्र में खर्च होगा।
इन एयरपोर्ट डिस्ट्रिक्ट्स प्रेरित है अदाणी ग्रुप यह प्रोजेक्ट
अदाणी ग्रुप का यह प्रोजेक्ट सिंगापुर के चांगी, दुबई इंटरनेशनल, एम्स्टर्डम के शिफोल और सियोल के इंचियोन जैसे दुनिया के सफल एयरपोर्ट डिस्ट्रिक्ट्स से प्रेरित है। इसका उद्देश्य हवाई अड्डों को केवल यात्रा के केंद्र से बदलकर एक आर्थिक इकोसिस्टम बनाना है, जो पर्यटन, निवेश और रोजगार को बढ़ावा दे सके।
अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) के निदेशक, जीत अदाणी ने कहा, "दुनिया भर में सफल एयरपोर्ट डिस्ट्रिक्ट्स वाणिज्य और शहरी विकास के केंद्र बन गए हैं। हम ऐसे एकीकृत शहरी गंतव्य बना रहे हैं जहां एयरपोर्ट निवेश, रोजगार और बेहतर यात्री अनुभव के लिए उत्प्रेरक (Catalyst) के रूप में काम करेंगे।"
लग्जरी होटल्स के लिए साझेदारी
कंपनी ने एक प्रेस रिलीज में बताया कि इस पहल के तहत, AAHL ने IHG होटल्स एंड रिसॉर्ट्स के साथ पांच लग्जरी और प्रीमियम होटलों के लिए होटल मैनेजमेंट एग्रीमेंट किए हैं। इनमें भारत में 'किम्पटन' (Kimpton) ब्रांड की शुरुआत भी शामिल है। कंपनी हॉस्पिटैलिटी, फ़ूड एंड बेवरेज, रिटेल और एंटरटेनमेंट जैसे क्षेत्रों में देश-विदेश की बड़ी कंपनियों के साथ भी जुड़ रही है।
कंपनी ने इस सिटी के कंस्ट्रक्शन और डिजाइन के लिए टाटा प्रोजेक्ट्स, एलएंडटी (L&T), और पीएसपी प्रोजेक्ट्स को जिम्मेदारी दी है।
यह भी पढ़ें- गौतम अदाणी ने शुरू की 'वंदे भारतम्', देश के कोने-कोने से खोजेंगे उद्यमी; ये वंदे भारत ट्रेन नहीं, कुछ और है