सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    8th Pay Commission से पहले बड़ा अपडेट, जुलाई से बढ़ सकती है कर्मचारियों की सैलरी? जल्द हो सकता है DA का एलान

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 06:09 PM (IST)

    8th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए जुलाई से महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की उम्मीद है, जो महंगाई के ताजा आंकड़ों पर आधारित है। मई 2026 के AICPI-I ...और पढ़ें

    8th Pay Commission से पहले बड़ा अपडेट, जुलाई से बढ़ सकती है कर्मचारियों की सैलरी! (AI Generated Image)

    8th Pay Commission से पहले बड़ा अपडेट, जुलाई से बढ़ सकती है कर्मचारियों की सैलरी! (AI Generated Image)

    HighLights

    1. जुलाई से कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि संभव।

    2. मई 2026 AICPI-IW डेटा में महंगाई बढ़ी।

    3. DA में 3% बढ़ोतरी, ऐलान सितंबर-अक्टूबर तक।

    नई दिल्ली। 8वें वेतन आयोग के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट है। जुलाई का महीना लग चुका है और सरकार की ओर से DA के एलान होने की संभावना है।

    महंगाई के ताजा आंकड़े जारी हो चुके हैं और ऐसे में अब उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार डीए में 3 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हो सकती है। तो आइए जानते हैं कि क्या कहते हैं महंगाई के आंकड़े और आपकी सैलरी में कितना हो सकता है इजाफा।

    क्या कहते हैं महंगाई के आंकड़े

    लेबर ब्यूरो ने मई 2026 के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स(AICPI-IW) के आंकड़े जारी किए। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर कर्मचारियों के डीए में इजाफा होगा। ताजा आंकड़ों के हिसाब से इस बार महंगाई देखने को मिली है। AICPI-IW मई के महीने में 150.8 पर पहुंच गया जो अप्रैल में 149.9 पर था। इसके साथ ही मई के महीने की सालाना महंगाई दर 4.72% जो 2025 की मई में 2.93% थी।

    पिछले एक साल में खाने-पीने का सामान और कपड़ों की कीमतों में काफी ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई, जिसकी वजह से महंगाई के आंकड़ों में भी अच्छा-खासा उछाल आया।

    कितना बढ़ सकता है DA?

    डीए यानी कि महंगाई भत्ते का कैलकुलेशन 7वें वेतन आयोग के हिसाब से किया जाएगा। साथ ही AICPI-IW के आंकड़ों को आधार मानकर ही डीए के कैलकुलेशन होगा। आंकड़ों पर ध्यान दें तो जुलाई 2025 से दिसंबर 2025 तक ये इंडेक्स 146.5 से बढ़कर 148.2 तक पहुंच गया और जनवरी 2026 से मई 2026 के दौरान ये 148.6 से बढ़तक 150.8 हो गया। देखा जाए तो पिछले 12 महीनों का एवरेज 148.63 बैठता है। तो इस एवरेज के हिसाब से 7वें वेतन आयोग के फॉर्मूले से महंगाई भत्ता लगभग 63.7% के आसपास बैठेगा।

    अभी कितना मिलता है डीए? 

    फिलहाल सरकारी कर्मचारियों को 60% महंगाई भत्ता मिलता है, जिसका मतलब है कि शायद इस बार महंगाई भत्ते में 3.7% की बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन यहां पर एक समस्या है। सरकार दशमलव (Decimal) को काउंट नहीं करती है और इसलिए महंगाई भत्ता की काउंटिग 3 फीसदी तक बैठती है।

    खबरें और भी

    कब होगा डीए का एलान?

    मई 2026 के आंकड़े देखें तो कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी तय है। अब बस जून 2026 के आंकड़ों का इंतजार है और जैसे ही जून के आंकड़े सरकार के पास पहुंच जाएंगे, तो फिर प्रोसेस वित्त मंत्रालय से शुरू हो जाएगा। इसके बाद पीएम की अध्यक्षता में होने वाली मीटिंग में इस पर आखिरी मुहर लगेगी और लगभग सितंबर-अक्तूबर तक कर्मचारियों के लिए डीए का एलान भी हो जाएगा।

     ये भी पढ़ें: 5 साल में ₹10 लाख के बनाए ₹25 लाख, नंबर-1 म्यूचुअल फंड पराग पारिख को भी पीछे छोड़ा; कौन सा है फंड, निवेश करें या नहीं?