सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    5 साल में ₹10 लाख के बनाए ₹25 लाख, नंबर-1 म्यूचुअल फंड पराग पारिख को भी पीछे छोड़ा; कौन सा है फंड, निवेश करें या नहीं?

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 03:35 PM (GMT+05:30)

    HDFC मिड कैप फंड का कुल मैनेजमेंट (AUM) ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंच गया है, जो इसे देश के सबसे बड़े एक्टिवली मैनेज्ड म्यूचुअल फंड्स में से एक बनाता है। ...और पढ़ें

    5 साल में ₹10 लाख के बनाए ₹25 लाख, नंबर-1 म्यूचुअल फंड पराग पारिख को भी पीछे छोड़ा; कौन सा है फंड, निवेश करें या नहीं

    5 साल में ₹10 लाख के बनाए ₹25 लाख, नंबर-1 म्यूचुअल फंड पराग पारिख को भी पीछे छोड़ा; कौन सा है फंड, निवेश करें या नहीं

    HighLights

    1. HDFC मिड कैप फंड का AUM ₹1 लाख करोड़ पार।

    2. 19 साल में औसतन 17.13% सालाना रिटर्न दिया।

    3. 5 साल में पराग पारिख फ्लैक्सी कैप को पछाड़ा।

    नई दिल्ली। निवेश की दुनिया में एक म्यूचुअल फंड ऐसा है, जिसने 14 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। यानी अगर आपने 5 साल पहले 10 लाख रुपए निवेश किए होते तो आज उसकी वैल्यू 19 लाख रुपए से ज्यादा होती। और यह फंड है- पराग पारिख फ्लैक्सी कैप फंड, जिसके पास एसेट्स के मामले में देश के नंबर-1 फंड का तमगा भी हासिल है।

    लेकिन 19 साल पुराने एक म्यूचुअल फंड ने उससे यह खिताब छीन लिया है और 5 साल में 20 फीसदी से ज्यादा का छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। सरल शब्दों में कहें तो अगर आपने इसमें 5 साल पहले 10 लाख रुपए निवेश किए होते तो आज उसकी वैल्यू 25 लाख रुपए से ज्यादा होती। यानी पराग पारिख से 6 लाख रुपए ज्यादा। अब सवाल यह है कि आखिर यह फंड है कौन सा? और इसमें निवेश करना कितना है सही? तो चलिए जानते हैं।

    क्या है इस फंड का नाम?

    इस फंड का नाम है एचडीएफसी मिड कैप फंड। बाजार के उतार चढ़ाव के बीच एचडीएफसी मिड कैप फंड का प्रदर्शन काफी दमदार रहा। जून 2007 में इस फंड की शुरुआत हुई थी और इसने 19 साल के लंबे सफर में अपने निवेशकों को मालामाल कर दिया। सबसे खास बात ये है कि फंड ने अपने ही बेंचमार्क (15.04%) की पीछे छोड़ते हुए कहीं बेहतर प्रदर्शन किया और शुरुआत से अब तक हर साल औसतन 17.13% का रिटर्न दिया।

    3 और 5 साल के रिटर्न में भी सबसे आग!

    बाजार के हालिया उतार-चढ़ाव के बीच भी इस फंड का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। अगर भारत के सबसे बड़े म्यूचुअल फंड्स की तुलना करें, तो 3 साल और 5 साल की अवधि में सबसे ज्यादा रिटर्न देने का रिकॉर्ड HDFC Mid Cap Fund के नाम ही है। इस फंड ने 3 साल में 20.58% और 5 साल में 20.69% का शानदार सालाना रिटर्न दिया है।

    खबरें और भी

    बाकी फंड से तुलना करें तो एसेट के मामले में देश के सबसे बड़े फंड Parag Parikh Flexi Cap Fund को भी एचडीएफसी मिड कैप फंड ने पछाड़ दिया है। जहां पराग पारिख फ्लैक्सी कैप फंड का 5 साल का रिटर्न 14.65% तो वहीं एचडीएफसी ने 5 सालों में 20.69% का शानदार सालाना रिटर्न दिया है।

    कैलकुलेशन से समझें:

    मान लीजिए आपने पराग पारिख में हर महीने आपने 5 सालों के लिए ₹10 लाख का लमसम निवेश किया तो, 14.65% की रिटर्न रेट के हिसाब से आपके पास 5 सालों में ₹19,80,935 का फंड तैयार हो जाता।

    वहीं अगर आप एचडीएफसी मिड कैप फंड में आपने 5 सालों के लिए ₹10 लाख का लमसम निवेश किया तो, 20.69% की रिटर्न रेट के हिसाब से आपके पास 5 सालों में ₹25,60,687 का फंड तैयार हो जाता।

    क्या बोले फंड के एमडी-सीईओ?

    फंड की सफलता पर बात करते हुए HDFC AMC के एमडी और सीईओ नवनीत मुनोट ने कहा कि, "HDFC Mid Cap Fund अपने 20वें साल में कदम रख रहा है और हाल ही में ₹1 लाख करोड़ का आंकड़ा पार करना हमारे लिए एक ऐतिहासिक पल है। ये कामयाबी पिछले करीब दो दशकों (20 साल) से बाजार के हर तरह के उतार-चढ़ाव में अनुशासन के साथ निवेश करने का नतीजा है। इस फंड ने बाजार के कई मुश्किल दौर देखे हैं और हर बार पहले से मजबूत होकर उभरा है। हमारा फोकस हमेशा से लंबी अवधि में बढ़ने वाले अच्छे और मजबूत बिजनेस को पहचानने पर रहा है।"

    (डिस्क्लेमर- निवेश के बारे में यहां दी गई जानकारी किसी भी तरह के निवेश की सलाह नहीं है, किसी भी फंड में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।)

    ये भी पढ़ें: PPF, SSY, NSC समेत कई स्मॉल सेविंग स्कीम पर ब्याज दरों का एलान; कैलकुलेशन से समझें, कहां जमा कर पाएंगे बड़ा फंड?