सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    El Nino के बीच किसान करें इन फसलों की खेती, से निपटने के लिए अपनाएं 2 जरूरी तरीके

    Updated: Mon, 29 Jun 2026 08:30 PM (IST)

    अलनीनो के कारण कमजोर मानसून के अनुमान के चलते किसानों को कम पानी वाली फसलें जैसे दलहन, तिलहन, मिलेट्स और मक्का उगाने की सलाह दी गई है। सूखे से बचाव के ...और पढ़ें

    El Nino से निपटने के लिए किसानों के लिए जरूरी टिप्स

    El Nino से निपटने के लिए किसानों के लिए जरूरी टिप्स

    HighLights

    1. अलनीनो के कारण कमजोर मानसून का अनुमान।

    2. कम पानी वाली दलहन, तिलहन, मिलेट्स, मक्का उगाएं।

    3. सूखे से बचाव को मल्चिंग, बीज उपचार अपनाएं।

    नई दिल्ली| अलनीनो (El Nino) के चलते इस साल देशभर में कमजोर मानसून का अनुमान लगाया जा रहा है। ऐसे में किसानों के सामने भी खरीफ सीजन में फसल की पैदावार को लेकर बड़ी चिंता है। कम बारिश के अनुमान के बीच किसानों को ऐसी फसलों की बुवाई करनी चाहिए जो कम पानी में भी आसानी से तैयार हो जाती हैं। किसानों को दलहन-तिलहन फसलों की खेती करना चाहिए। आइए उसकी तैयारी के बारे में भी जान लेते हैं।

    तिलहन की खेती

    तिल खरीफ सीजन में उगाई जाने वाली खास तिलहन फसल है। तिल की खेती ऐसे खेतों में की जाती है, जहां बारिश का पानी नहीं रुकता है। कम पानी के अनुमान के बीच तिल की खेती की जा सकती है। तिल की फसल तैयार करने के लिए 2-3 बार की सिंचाई भी पर्याप्त मानी जाती है। बुवाई के बाद खेत की मेड ढलान वाली जगह में काट दें ताकि अचानक से हुई बारिश से खेत में जलभराव ना हो।

    इसी तरह से आप अरहर और मूंग की खेती भी कर सकते हैं। कम बारिश में भी ये दलहनी फसलों से आपको अच्छी पैदावार देखने को मिलेगी।

    मिलेट्स की खेती

    कम बारिश में तैयार होने वाली फसलों में मिलेट्स यानि मोटे अनाजों की खेती सबसे बेहतर मानी जाती है। इसके लिए किसानों को खास तैयारी और विशेष देखभाल की भी जरूरत नहीं होती है। अधिकतम एक बार की सिंचाई में भी मिलेट्स आसानी से तैयार हो जाते हैं। इन फसलों में ज्वार, बाजरा और रागी खास हैं।

    मक्के की खेती

    मक्का भी कम पानी में तैयार होने वाली फसलों में शामिल है। मक्के की फसल 60-90 दिनों के बीच तैयार हो जाती है। इसके लिए भी 2-3 बार की सिंचाई पर्याप्त होती है। अगर मानसून में हल्की फुल्की बारिश भी होती है, तो मक्के की फसल को आसानी से तैयार किया जा सकता है। मक्के की बुवाई के लिए भी आपको खेत की विशेष तैयारी करने की जरूरत नहीं है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: वन टाइम इन्वेस्टमेंट वाले 3 बोरिंग बिजनेस, मात्र 6 महीने में होगी तगड़ी कमाई

    सूखे से बचाव के लिए अपनाएं ये तरीके

    इस बार सामान्य से बहुत कम बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। अगर आप किसान हैं तो मल्चिंग विधि अपनाएं, इससे लंबे समय तक नमी बनी रहेगी। बीजों का उपचार भी जरूरी है जो सूखे से लड़ने में मददगार होगा।