वन टाइम इन्वेस्टमेंट वाले 3 बोरिंग बिजनेस, मात्र 6 महीने में होगी तगड़ी कमाई
यह लेख तीन ऐसे व्यवसायों के बारे में बताता है जिनमें एक बार का निवेश करके 6 महीने में अच्छी कमाई की जा सकती है। इनमें लॉन्ड्री, पार्किंग और स्क्रैप का ...और पढ़ें

वन टाइम इन्वेस्टमेंट वाले बिजनेस (AI Image)
HighLights
लॉन्ड्री, पार्किंग और स्क्रैप व्यवसाय में एक बार का निवेश।
शहरों में इन व्यवसायों की भारी मांग और अच्छा मुनाफा।
कम समय में ही दोगुना रिटर्न देने की क्षमता रखते हैं।
नई दिल्ली| खुद का बिजनेस शुरू करके अच्छी कमाई करना है तो बिजनेस की बारीकियों को समझना बहुत जरूरी है। बिजनेस से अच्छी कमाई के लिए सबसे पहली शर्त है मार्केट स्टडी करना। यानि की आपको बता करना होगा कि आपके आसपास किन चीजों की जरूरत है, और आप उन्हें कितना आसानी से बेहतर तरीके से पूरा करते हैं। आज आपको ऐसे कमाल के बिजनेस (Business Idea) के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें वन टाइम इन्वेस्टमेंट और तगड़ा रिटर्न है।
लांड्री बिजनेस
आज के समय में लांड्री का बिजनेस तेजी से बढ़ने और अच्छा मुनाफा देने वाला बिजनेस बनकर उभरा है। इस बिजनेस में वॉश एंड फोल्ड और ड्राइक्लीनिंग की भारी डिमांड है। शहरों में रहने वाले ज्यादातर लोग ऑफिस या बिजनेस करते हैं उनके पास कपड़े धोने-सुखाने और प्रेस करने का भी वक्त नहीं होता, ऐसे में लांड्री बिजनेस काफी सफल है।
इसके लिए आपको कमर्शियल वॉशिंग मशीन, इंडस्ट्रियल ड्रायर और स्टीम प्रेसिंग और फिनिशिंग टेबल जैसा सेटअप लाना होगा। आप किसी रिहायशी इलाके की छोटी सी जगह पर भी ये बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इसके लिए लोकल अथॉरिटी या म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन से शॉप एंड एस्टेब्लिशमेंट का लाइसेंस लेना होगा। साथ ही GST का रजिस्ट्रेशन भी करा लीजिए।
पार्किंग बिजनेस
शहर की भीड़भाड़ वाले इलाके या मोहल्ले में सुरक्षित पार्किंग का बिजनेस बहुत अच्छा मुनाफा देता है। अगर आपके पास खुद का खाली प्लॉट, रेंट या लीज एग्रीमेंट की जमीन है तो नगर निगम की परमिशन से आप ये बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इसके लिए आपको चारों तरफ से बाउंड्री करनी होगी। मजबूत गेट रखना होगा, सीसीटीवी कैमरा और कम से कम 2 सिक्योरिटी गार्ड रखने होंगे।
खबरें और भी
अगर आपके पास खुद की जमीन नहीं है, तो आप नगर निगम या अन्य सरकारी विभागों द्वारा निकाले जाने वाले पार्किंग टेंडर के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं। कमाई की बात करें तो बड़े शहरों में प्रति घंटे के हिसाब से पैसे लगते हैं। कुछ ही दिनों में आप पार्किंग बिजनेस से अच्छी कमाई कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: MSMEs Schemes: बिना गारंटी ₹15 हजार से ₹10 करोड़ तक का बिजनेस लोन देने वाली योजनाएं, अप्लाई करने का आसान तरीका जानें
स्क्रैप का बिजनेस
पिछले कुछ सालों से स्क्रैप (कबाड़) का बिजनेस काफी तेजी से आगे बढ़ा है। अगर आप स्क्रैप बिजनेस शुरू करने जा रहे हैं तो एक छोटा स्क्रैप यार्ड बना लीजिए, इसके बाद आप लोकल फेरीवालों या छोटे डीलरों से थोड़े-थोड़े सामान खरीदकर इकट्ठा कर लीजिए। अब आप रिसाइकिल यूनिट्स से संपर्क करें और उन्हें रॉ मैटेरियल बेचना शुरू कीजिए। ये बिजनेस मात्र 6 महीने में आपको लगभग दोगुना रिटर्न देगा।
स्क्रैप बिजनेस में मुख्यरूप से लोहा, तांबा, एल्युमिनियम और पीतल, ई-कचरा, प्लास्टिक, रबर और कागज जैसी चीजें शामिल होती हैं। व्यापार शुरू करने के लिए ट्रेड लायसेंस, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से NOC लेना जरूरी होता है। बड़ा बिजनेस होने पर GST रजिस्ट्रेशन कराना भी जरूरी है।