IPO से पहले Zomato वाले दीपिंदर गोयल को टक्कर देने की तैयारी में Flipkart, फूड और मूवि टिकट बिजनेस में एंट्री का प्लान
आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट मूवी टिकट बुकिंग और फूड डिलीवरी कारोबार में उतरने की तैयारी में है। यह कदम सीधे तौर पर Zomato और Swiggy जैसी कंपनियों को कड़ी ...और पढ़ें

फ्लिपकार्ट मूवी टिकट बुकिंग कारोबार में उतरेगा
HighLights
फ्लिपकार्ट मूवी टिकट बुकिंग कारोबार में उतरेगा।
फूड डिलीवरी बिजनेस में भी एंट्री की तैयारी।
Zomato और Swiggy को मिलेगी कड़ी टक्कर।
नई दिल्ली। दिग्गज ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट आईपीओ लाने से पहले बड़ी प्लानिंग कर रहा है। कंपनी अपने बिजनेस को एक्सपैंड करने की दिशा में काम कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Flipkart मूवी टिकट बुकिंग और फूड बिजनेस में एंट्री करनी की तैयारी में हैं। अगर ऐसा होता है तो यह सीधेतौर पर Zomato को टक्कर देने जैसे होगा। क्योंकि दीपिंदर गोयल की जौमैटो फूड बिजनेस में तो है ही, साथ ही साथ कंपनी ने पेटीएम के मूवि टिकट बुकिंग सिस्टम को खरीदकर नए व्यापार में कदम रखा था।
Zomato ने 2024 में Paytm के एंटरटेनमेंट टिकटिंग बिजनेस (TicketNew और Insider) को ₹2048 करोड़ में खरीदा था। इस खरीद के बाद जोमैटो मूवी और लाइव इवेंट बुकिंग के मामले में BookMyShow के सीधे मुकाबले में है। जोमैटो का टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म District नाम से चलता है। हालांकि, अब इसमें एक और बड़े प्लेयर की एंट्री होने वाली है। फ्लिपकार्ट इस मूवी और इवेंट टिकट बुकिंग बिजनेस मे तो आने की प्लानिंग कर ही रहा है। साथ ही साथ वह फूड डिलीवरी बिजनेस में भी घुसने की सोच रहा है।
क्या है Flipkart की प्लानिंग?
वॉलमार्ट की मालिकाना हक वाली फ्लिपकार्ट IPO से पहले अगर फूड डिलीवरी बिजनेस और टिकट बुकिंग बिजनेस में आती है तो इससे जोमैटो वालो दीपिंदर गोयल के District और जोमैटो को कड़ी टक्कर मिल सकती है।
इस कदम से Flipkart का मुकाबला Zomat ही नहीं ब्लिक Swiggy जैसी बड़ी कंपनियों से होगा। यह विस्तार ऐसे समय में हो रहा है, जब कंपनी कथित तौर पर $2–2.5 बिलियन का प्री-IPO फंड जुटाने पर विचार कर रही है और अगले 12 से 18 महीनों में संभावित पब्लिक लिस्टिंग की तैयारी में जुटी है।
खबरें और भी
अपने प्लेटफॉर्म पर पहले से मौजूद लाखों यूजर्स के साथ, Flipkart खुद को सिर्फ एक ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस के तौर पर नहीं, बल्कि एक व्यापक कंज्यूमर इकोसिस्टम के तौर पर स्थापित करता हुआ नजर आ रहा है।
दो साल पहले ही फ्लिपकार्ट ने बनाई थी इस बिजनेस में घुसने की योजना
लगभग दो साल पहले, Flipkart ने सरकार समर्थित Open Network for Digital Commerce (ONDC) के जरिए फूड डिलीवरी के क्षेत्र में उतरने की योजना बनाई थी। ठीक वैसे ही, जैसे राइड-हेलिंग सर्विस Ola और पेमेंट ऐप Paytm ने किया था।
फरवरी में खबर आई थी कि फ्लिपकार्ट जून या फिर जुलाई में अपने फूड डिलीवरी बिजनेस के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू कर सकता है।
यह भी पढ़ें- EPFO: कब, कैसे और कितना निकाल सकते हैं पैसा, पेंशन भी पा सकते हैं क्या; एक्सपर्ट ने 10 सवालों में सब बता दिया