सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देश के इन नामी होटलों में पकड़ा गया सड़ा हुआ चिकन और यूज किया कुकिंग ऑयल, FSSAI ने जब्त किया 4300 किलोग्राम आटा

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 03:04 PM (IST)

    FSSAI और फूड सेफ्टी विंग ने बेंगलुरु के होटलों और कानपुर की आटा मिल पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। छापेमारी में बेंगलुरु के कई होटलों से सड़ा हुआ चिकन, बीफ ...और पढ़ें

    FSSAI की छापेमारी में सामने आई फूड आयटम्स में गड़बड़ी

    FSSAI की छापेमारी में सामने आई फूड आयटम्स में गड़बड़ी

    HighLights

    1. बेंगलुरु के होटलों में सड़ा चिकन और बीफ मिला।

    2. FSSAI ने कानपुर में 4300 किलो आटा जब्त किया।

    3. फूड सेफ्टी विंग ने बेंगलुरु में 30 टीमें लगाईं।

    नई दिल्ली| इन दिनों फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ताबड़तोड़ एक्शन मोड में है। देशभर में FSSAI ने कई बड़ी खाने-पीने की कंपनियों पर छापेमारी कर खाने की क्वालिटी की खामियों को उजागर किया है। अब सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट की फूड सेफ्टी विंग ने बेंगलुरु अर्बन डिस्ट्रिक्ट और BBMP के सभी जोन में और होटलों और फूड सेंटर्स की जांच शुरू की है। जिसके लिए 30 टीमों को लगाया गया। जांच में अब तक सैकड़ों किलो फूड आयटम्स को जब्त या नष्ट किया गया है।

    होटल में मिला 45 किलो सड़ा चिकन

    अगर आप बाहर खाने-पीने के आदी हैं या मजबूरी में खाना पड़ रहा है तो सतर्कता जरूरी है। आपको बता दें कि बेंगलुरु के शहरी इलाकों में फूड सेफ्टी विंग ने कई छापेमारियां की इस दौरान कई नामी होटलों के किचन में सड़ा हुआ खाना पकड़ा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Hotel Sky, UB City में 45 किलो सड़ा हुआ चिकन और बीफ मिला है। इसके अलावा यूज किया हुआ कुकिंग ऑयल और वेजिटेबल कटलेट भी मिला है।

    अन्य होटल्स का भी यही हाल

    मीडिया को मिली जानकारी के मुताबिक रॉयल चेन होटल से डक और मछली सहित कुल 55 किलो फूड आयटम जब्त किया गया है। मद्रास किचन से 5 किलो हरी मटर और टेस्कन होटल से 5 किलो मशरूम जब्त किया गया। यही हाल शहर के अन्य नामी होटलों का है। जहां मछली, केक, आलू और टैकोस जैसी चीजों में गड़बड़ियां मिली हैं।

    ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में फिर महंगा हुआ आटा, व्यापारियों में मची चीख-पुकार; इस्लामाबाद और रावलपिंडी की कीमतें उड़ा देंगी होश!

    कानपुर में 4,300 किलोग्राम आटा जब्त

    FSSAI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट कर जानकारी दी कि कानपुर नगर स्थित वैभव आटा मिल का निरीक्षण किया गया, जिसमें कंप्लायंस नियमों का गंभीर उल्लंघन पाया गया था। लैब टेस्टिंग के लिए 3 सैंपल एकत्र किए गए और 4,300 किलोग्राम आटा जब्त किया गया।

    खबरें और भी