सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गौतम अदाणी ने बनाई ये 3 नई कंपनियां, इन शहरों में आलीशान होटल और मॉल बनाने का करेंगी काम

    Updated: Sun, 19 Apr 2026 05:02 PM (IST)

    अदाणी एंटरप्राइजेज ने अपनी 'एयरपोर्ट सिटी' रणनीति के तहत तीन नई पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियाँ बनाई हैं। ये कंपनियाँ नवी मुंबई, गुवाहाटी और अहमदा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। गौतम अदाणी की कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Adani biggest Company) ने अपनी 'एयरपोर्ट सिटी' (Airport City) विस्तार रणनीति के तहत एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने अपनी स्टेप-डाउन यूनिट के जरिए होटल और रियल एस्टेट डेवलपमेंट पर केंद्रित तीन नई पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियों (Adani Group New Subsidiaries) का गठन किया है।

    क्या है अदाणी ग्रुप का यह नया प्लान?

    अदाणी एंटरप्राइजेज की स्टेप-डाउन सब्सिडियरी 'अदाणी एयरपोर्ट सिटी लिमिटेड' ने रियल एस्टेट और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए तीन नई कंपनियों का गठन किया है। कंपनी के नियामक फाइलिंग के अनुसार, ये नई इकाइयां रियल एस्टेट गतिविधियों के साथ-साथ ऐसे होटलों का निर्माण करेंगी जिनमें एकीकृत रेस्तरां, बैंक्वेट हॉल और बिजनेस सेंटर शामिल होंगे। यह काम कंपनी अपनी या लीज पर ली गई संपत्तियों पर, या फिर कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर करेगी।

    किन शहरों के लिए बनाई गई हैं ये नई सहायक कंपनियां?

    अदाणी नवी मुंबई एयरपोर्ट सिटी लिमिटेड (Adani Navi Mumbai Airport City Ltd)
    अदाणी गुवाहाटी एयरपोर्ट सिटी लिमिटेड (Adani Guwahati Airport City Ltd)
    अदाणी अहमदाबाद एयरपोर्ट सिटी लिमिटेड (Adani Ahmedabad Airport City Ltd)

    इनमें से प्रत्येक कंपनी को 10 लाख रुपये की चुकता पूंजी (Paid-up Capital) के साथ शुरू किया गया है, जिसका पूरा मालिकाना हक अदाणी एयरपोर्ट सिटी लिमिटेड के पास है।

    यह भी पढ़ें: ₹15 हजार करोड़ में अदाणी की हुई जयप्रकाश एसोसिएट्स, इस महा-डील में गौतम अदाणी को क्या-क्या मिला?

    क्या ये होटल और बिजनेस सेंटर एयरपोर्ट के पास ही बनेंगे?

    रेगुलेटरी फाइलिंग में रियल एस्टेट और होटल निर्माण की बात स्पष्ट रूप से कही गई है, हालांकि कंपनी ने अभी तक यह विस्तार से नहीं बताया है कि क्या ये सभी होटल और बिजनेस सेंटर केवल उन एयरपोर्ट्स के आसपास ही बनाए जाएंगे जिनका संचालन अदाणी ग्रुप करता है, या फिर इनका विस्तार शहर के अन्य हिस्सों में भी होगा।

    खबरें और भी

    भारत के एविएशन सेक्टर में अदाणी की स्थिति कितनी मजबूत है?

    साल 2019 में स्थापित 'अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड' (AEL की 100% सब्सिडियरी) आज भारत की सबसे बड़ी एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी बन चुकी है। जिसकी कुल हिस्सेदारी भारत के कुल यात्री फुटफॉल का 25% और एयर कार्गो ट्रैफिक का 33% हिस्सा अदाणी के 8 एयरपोर्ट्स से है।

    कंपनी वर्तमान में अहमदाबाद, लखनऊ, मंगलुरु, जयपुर, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट्स का प्रबंधन करती है। मुंबई और नवी मुंबई ज्यादा है, इसमें मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (MIAL) में इसकी 73% हिस्सेदारी है। वहीं, MIAL की नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड में 74% हिस्सेदारी है।

    भविष्य को लेकर क्या है कंपनी का विजन और निवेश लक्ष्य?

    अदाणी ग्रुप ने अपने भारतीय एयरपोर्ट पोर्टफोलियो के विस्तार के लिए एक मेगा प्लान तैयार किया है। कंपनी 15 अरब डॉलर (लगभग 1.25 लाख करोड़ रुपये) का निवेश 2030 तक एयरपोर्ट सेक्टर में रूपरेखा बना कर रखी है। इसका लक्ष्य अपनी कुल एयरपोर्ट क्षमता को 60% से अधिक बढ़ाकर 20 करोड़ वार्षिक यात्रियों तक पहुंचाना है। हाल ही में शुरू हुए नवी मुंबई एयरपोर्ट की शुरुआती क्षमता ही 2 करोड़ यात्रियों की है।

    IPO की तैयारी

    यह विस्तार योजना ऐसे समय में आई है जब अदाणी ग्रुप अपनी एयरपोर्ट यूनिट का IPO लाने की तैयारी कर रहा है। अनुमान है कि 2030 तक भारत में हवाई यात्रा की मांग 30 करोड़ यात्रियों के पार चली जाएगी, और अदाणी ग्रुप का यह नया 'एयरपोर्ट सिटी' और रियल एस्टेट प्लान इसी बढ़ती डिमांड को भुनाने की एक बड़ी रणनीति है।

    Source: 

    BSE