चीन के साथ भारत के लपेटे में जापान और रूस भी आए, स्टील को लेकर एंटी-डंपिंग जांच शुरू; ड्रैगन पर कसेगा शिकंजा!
भारत ने चीन, जापान और रूस से आयात होने वाले सस्ते स्टील के खिलाफ एंटी-डंपिंग जांच शुरू की है। घरेलू उत्पादकों की शिकायत पर यह कदम उठाया गया है, जो कम ...और पढ़ें

भारत ने चीन, जापान, रूस से स्टील आयात पर जांच शुरू की।
HighLights
भारत ने चीन, जापान, रूस से स्टील आयात पर जांच शुरू की।
घरेलू कंपनियों ने सस्ते स्टील डंपिंग से नुकसान की शिकायत की।
ट्रेड रेमेडीज बॉडी ने हॉट-रोल्ड स्टील की जांच शुरू की।
नई दिल्ली। चीन, जापान और रूस से आयात होने वाले स्टील के खिलाफ भारत ने एंटी डंपिंग जांच शुरू कर दी है। कुछ कंपनियों ने आरोप लगाया था कि ये देश भारत को बहुत ही सस्ती दरों पर स्टील निर्यात कर रहे हैं। इस कारण उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। अब भारत की ट्रेड रेमेडीज बॉडी ने चीन, जापान और रूस से आने वाले हॉट रोल्ड स्टील (Steel) के खिलाफ एंटी-डंपिंग जांच शुरू कर दी है।
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार केंद्रीय व्यापार मंत्रालय के तहत काम करने वाले 'डायरेक्टरेट जनरल ऑफ ट्रेड रेमेडीज' ने गुरुवार को जारी एक नोटिफिकेशन में इसकी जानकारी दी।
घरेलू उत्पादकों ने लगाया आरोप
डायरेक्टरेट जनरल ऑफ ट्रेड रेमेडीज ने नोटिफिकेशन में कहा कि घरेलू उत्पादकों - JSW स्टील, JSW विजयनगर मेटालिक्स लिमिटेड और जिंदल स्टील ओडिशा ने इस जांच की मांग की थी।
इन कंपनियों ने आरोप लगाया है कि रूस, चीन और जापान से भारत में इंपोर्ट होने वाली स्टील बहुत कम कीमत पर डंप की जा रही है। इस कम कीमत वाले स्टील इंपोर्ट के चलते उन्हें नुकसान हो रहा है। और अगर यह इंपोर्ट जारी रहा तो उन्हें आगे भी नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्हें इस बात की आशंका है।
JSW स्टील, JSW विजयनगर मेटालिक्स लिमिटेड और जिंदल स्टील के ने चीन, जापान और रूस से आयात होने वाली स्टील पर एंटी डंपिंग जांच की मांग की थी। घरेलू उत्पादकों के बाद डायरेक्टरेट जनरल ऑफ ट्रेड रेमेडीज ने इस पर अमल किया और चीन, जापान और रूस से आयात होने वाली सस्ती स्टील पर एंटी डंपिंग जांच शुरू कर दी है।
25mm तक की मोटाई वाले स्टील की जांच
नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस जांच में 25mm तक की मोटाई वाले अलॉय या नॉन-अलॉय स्टील के हॉट-रोल्ड फ्लैट प्रोडक्ट्स शामिल हैं।
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल में चीन ने लगभग 232,000 मीट्रिक टन फिनिश्ड स्टील भेजा और इस दक्षिण एशियाई देश को ऐसा स्टील एक्सपोर्ट करने वाला सबसे बड़ा देश बन गया। खरीदार चीनी स्टील की ओर आकर्षित होते हैं क्योंकि यह लोकल कीमतों की तुलना में हॉट-रोल्ड स्टील के लिए प्रति टन $11 से $37 तक सस्ता होता है।