सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खरीफ में बुवाई के बीच किसानों को मिली गुड न्यूज, होर्मुज से खाद लेकर निकले 4 और जहाज! देश में कितना

    Updated: Tue, 23 Jun 2026 12:45 PM (IST)

    होर्मुज जलडमरूमध्य से खाद लेकर 4 और जहाज भारत के लिए रवाना हुए हैं, जिससे खरीफ बुवाई के बीच किसानों को राहत मिलेगी। मंत्रालय के अनुसार, देश में उर्वरक ...और पढ़ें

    खाद से लदे जहाजों ने पार किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज

    खाद से लदे जहाजों ने पार किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज

    HighLights

    1. होर्मुज से खाद लेकर 4 और जहाज भारत पहुंचे।

    2. खरीफ बुवाई के लिए किसानों को मिली बड़ी राहत।

    3. देश में उर्वरकों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।

    नई दिल्ली| 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' इस नाम से आज हर कोई वाकिफ हो चुका है। ये वो रास्ता है जिसने ना सिर्फ डीजल-पेट्रोल, गैस और जरूरी सामानों की सप्लाई को प्रभावित किया, बल्कि अर्थव्यवस्था को भी करारी चोट पहुंचाई है। भारत को भी होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने नुकसान उठाना पड़ा है। हालांकि इस बार इस रास्ते से किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है।

    खाद लेकर 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' से निकले जहाज

    ईंधन के अलावा खाद के इंपोर्ट के लिए भी ये रास्ता बेहद खास है। अबतक मिली जानकारी के अनुसार खाद से लदे करीब 16 जहाज रास्ते में फंसे थे। इसमें से 1 जहाज शुक्रवार को ही रास्ता पार लिया था। मंत्रालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 4 अन्य जहाजों ने भी सुरक्षित स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पार कर लिया है। ये जहाज कृष्णापटनम, काकीनाडा, पारादीप और मुंद्रा की ओर जा रहे हैं। वहां पहुंचने पर, मौजूदा उर्वरक भंडार को बढ़ाने और खरीफ मौसम से पहले कृषि संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए माल उतारा जाएगा।

    देश में कितना है खाद का स्टॉक?

    रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक देश में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है। वेस्ट एशिया संघर्ष के बीच उर्वरक की आपूर्ति को लेकर उठ रहे सवालों के बावजूद सरकार का दावा है कि हमारा स्टॉक मजबूत है। मंत्रालय ने बताया कि 22 जून तक कुल उर्वरक भंडार 196.08 लाख टन रहा, जो एक साल पहले के इसी अवधि में 168.67 लाख टन से अधिक है। इसमें से यूरिया का भंडार 69.21 लाख टन से बढ़कर 81.44 लाख टन हो गया, DAP का भंडार 16 लाख टन से बढ़कर 20.92 लाख टन हो गया और NPK का भंडार पिछले साल की इसी अवधि के 46.13 लाख टन के मुकाबले बढ़कर 55.91 लाख टन हो गया।

    ये भी पढ़ें: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर बना 'जी का जंजाल', तेजी से गिरी बासमती चावल की कीमत

    ये देश कर रहे हैं भारत में खाद की आपूर्ति

    भारत खाद के बड़े आयातक देशों में शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ओमान, रूस, मिस्र, अल्जीरिया और नाइजीरिया समेत कई देशों से यूरिया की खरीद की जा रही है। वहीं DAP और अन्य फॉस्फेट-पोटाश उर्वरक की आपूर्ति रूस, मोरक्को, जॉर्डन, सऊदी अरब और अमेरिका जैसे देशों से मंगाए जा रहे हैं।

    खबरें और भी