सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जिन भारतीय आमों को जापान ने ठुकराया, उसे खरीदने के लिए इस देश में मची होड़, फटाफट खाली हो रहे सुपरमार्केट

    Updated: Thu, 28 May 2026 01:22 PM (IST)

    जापान द्वारा कुछ भारतीय आम किस्मों पर रोक लगाने के बावजूद, सिंगापुर में भारतीय आमों की भारी मांग देखी जा रही है, जहां सुपरमार्केट से ये तेजी से बिक रह ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. जापान ने भारतीय आमों के आयात पर रोक लगाई थी।

    2. सिंगापुर में भारतीय आमों की जबरदस्त मांग है।

    3. भारत दुनिया का सबसे बड़ा आम उत्पादक देश।

    नई दिल्ली| आम को भारत में फलों का राजा कहा जाता है। उगाने, खाने और बेचने में भारत टॉप देशों में शामिल है। भारत आम का सबसे बड़ा उत्पादक देश होने के साथ UAE, यूके, नेपाल, अमेरिका, जापान, कुवैत, सहित कई देशों को आम का निर्यात भी करता है। हाल ही में जापान के प्लांट क्वारंटाइन अधिकारियों ने इंस्‍पेक्‍शन के दौरान फ्यूमिगेशन और उससे जुड़े उपायों में कमियां को हवाला देते हुए भारत के प्रीमियम आम की किस्मों के आयात पर रोक लगा दी थी। अब वो आम धड़ल्ले से बिक रहे हैं।

    सिंगापुर में मची आम खरीदने की होड़

    दरअसल जापान ने जिन आमों के आयात पर रोक लगाई थी उनमें केसर, अल्‍फांसो, लंगड़ा और बंगनपल्ली जैसी आम के टॉप क्लास की किस्में शामिल रहीं। भारत में सिंगापुर उच्चायोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी की भारत के इन किस्मों के आम की सिंगापुर में भारी डिमांड है। उन्होंने ये भी लिखा कि सिंगापुर में भारतीय आम का क्रेज छा गया है। भारत के अलग-अलग राज्यों के आम यहां के सुपरमार्केट्स से फटाफट गायब हो रहे हैं।'

    इन देशों में है भारतीय आमों की बंपर डिमांड

    भारत कई देशों में आम का निर्यात करता है। खासतौर पर खाड़ी देशों में भारत के प्रीमियम मैंगोज की जबरदस्त डिमांड है। APEDA के आंकड़े बताते हैं कि साल 2024 में भारत ने यूएई को 20 मिलियन डॉलर की कीमत के 12,897 मीट्रिक टन से अधिक आम निर्यात किए थे। इसी तरह अमेरिका, ब्रिटेन, कतर, कुवैत जैसे देशों में भी हमारे आमों की जबरदस्त मांग है।

    ये भी पढ़ें: अब जापान ने दिया भारत को झटका! भारतीय आमों के आयात पर लगाई रोक, वजह भी हैरानी भरी

    देश में आम की खास किस्में

    पीआईबी के अनुसार साल 2024-25 के दौरान 228.37 लाख मीट्रिक टन आम के उत्पादन का अनुमान लगाया गया था। और ये पूरी दुनिया में सबसे अधिक है। भारत के खास आम के किस्मों की बात करें तो अल्फांसो, बगनबल्ली, केसर, तोतापुरी, नीलम, सिंदूरा और मल्लिका जैसे आम विदेशों में खूब पसंद किए जाते हैं। विदेशों के अलावा भारत में भी इन आमों की बंपर डिमांड है और अच्छी कीमत भी मिल जाती है।
    देश के खास आम उत्पादक राज्यों की बात करें तो इसमें उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, गुजरात और मध्य प्रदेश जैसे राज्य शामिल हैं।

    खबरें और भी