यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Indian Railway Scheme: स्लीपर की टिकट पर लें AC वाला मजा, सभी यात्रियों को मिलती है ये खास सुविधा
Indian Railway Scheme भारतीय रेलवे यात्रियों को कई सुविधा देता है। कई सुविधाओं के बारे में यात्रियों को पता भी नहीं होता है। आज हम आपको भारतीय रेलवे क ...और पढ़ें

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। कई लोगों को ट्रेन में सफर करना पसंद करते हैं। ऐसे में भारतीय रेलवे यात्रियों को कई तरह की सुविधा देता है। जब भी यात्री ट्रेन टिकट बुक करते हैं तो उन्हें ऑटो अपग्रेडेशन (Auto-Upgradation) का ऑप्शन मिलता है। इस सर्विस में पैसेंजर्स अपनी टिकट की क्लास को अपग्रेड कर सकते हैं।
इसका मतलब है कि अगर कोई पैसेंजर स्लीपर क्लास (Sleeper Class) की टिकट लेते हैं तो वह फ्री में 3एसी (3rd AC) में अपनी टिकट को अपग्रेड कर सकते हैं। यात्री ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट बुक करते समय ऑटो अपग्रेड का ऑप्शन सेलेक्ट कर सकते हैं।
ऑटो अपग्रेड में अगर थर्ड एसी, सेकंड एसी और एसी फर्स्ट कोच में सीट उपलब्ध होती है तो यात्री अपनी टिकट के हिसाब से उसे अपग्रेड कर सकते हैं। यात्री को यह सुविधा फ्री या फिर सशुल्क दोनों में मिलती है।
.jpg)
यह भी पढ़ें-Indian Railway Rule: चलती ट्रेन में हो जाए कुछ ऐसा-वैसा! ऐसे दर्ज करवा सकते हैं FIR
फ्री में कब कर सकते हैं टिकट को अपग्रेड
आप सफर से पहले या फिर सफर के दौरान में टिकट को अपग्रेड कर सकते हैं। अगर यात्री सफर के दौरान टिकट को अपग्रेड करते हैं तो उन्हें अतिरिक्त शुल्क देना चाहते हैं। वहीं अगर टिकट बुकिंग करते समय यात्री ऑटो अपग्रेडेशन का ऑप्शन चुनता है तो वह फ्री में टिकट अपग्रेड कर सकते हैं। अगर ट्रेन में सीट उपलब्ध होती है तब ही सीट को अपग्रेड किया जा सकता है।
खबरें और भी
किस आधार पर होती है सीट अपग्रेड
भारतीय रेलवे ने वर्ष 2006 में ऑटो अपग्रेडेशन स्कीम (Auto-Upgradation Scheme) शुरू की थी। यात्री को ऑटो अपग्रेडेशन का ऑप्शन रिजर्वेशन फॉर्म के सबसे ऊपर दिया जाता है। यह ऑप्शन आईआरसीटीसी (IRCTC) ऐप और ऑनलाइन पोर्टल पर भी दिया जाता है। चार्ट बनने के बाद रेलवे टिकट अपग्रेड करने पर विचार करता है।
चार्ट तैयार करते समय PRS (पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम) द्वारा स्वचालित तरीके से अपग्रेडेशन किया जाता है।
यह भी पढ़ें- Indian Railway Rule: अब घर पर नहीं छोड़ना होगा Pet, आसानी से कर सकते हैं उनके साथ ट्रेन में सफर
