IIP Data Report: मई में औद्योगिक उत्पादन में 5.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी, इंफ्रा और पावर सेक्टर चमके
विनिर्माण क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन के कारण मई में औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) बढ़कर 5.1 प्रतिशत हो गया, जो पिछले महीने की 4.9 प्रतिशत वृद्धि से अधिक है ...और पढ़ें

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के बेहतर प्रदर्शन की वजह से मई में इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन बढ़कर 5.1 प्रतिशत हो गया।
नई दिल्ली। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के बेहतर प्रदर्शन की वजह से मई में इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन बढ़कर 5.1 प्रतिशत हो गया। इससे पिछले महीने में यह ग्रोथ रेट 4.9 प्रतिशत थी। यह नई सीरीज पर आधारित इंडेक्स ऑफ़ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन (IIP) के लिए डेटा जारी होने का दूसरा महीना है।
सोमवार को जारी एक बयान में नेशनल स्टैटिस्टिकल ऑफ़िस ने कहा, "मई में इंडेक्स ऑफ़ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन में सालाना आधार पर 5.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 5.5 प्रतिशत और बिजली व गैस सप्लाई सेक्टर में 9.9 प्रतिशत की मज़बूत ग्रोथ से इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन को बढ़ावा मिला।"
सरकारी डेटा के मुताबिक, मई में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का उत्पादन सालाना आधार पर 5.5 प्रतिशत बढ़ा है। इसे कई उद्योगों में वृद्धि का फायदा मिला है। हालांकि, खनन में मई में सालाना आधार पर 1.6 प्रतिशत की कमी देखी गई है।
मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र के 23 उद्योग समूहों में से 16 ने मई 2025 की तुलना में मई 2026 में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की है। मई 2026 के दौरान सबसे अधिक सकारात्मक योगदान देने वाले तीन प्रमुख उद्योग समूह में मोटर वाहन, ट्रेलर और सेमी-ट्रेलर के निर्माण में वृद्धि दर 14.5 प्रतिशत, विद्युत उपकरण के निर्माण में वृद्धि दर 20.8 प्रतिशत और बेसिक मेटल के निर्माण में वृद्धि दर 4.6 प्रतिशत रही।
खबरें और भी
वहीं, बिजली और गैस का उत्पादन 9.9 प्रतिशत और पानी की आपूर्ति में सालाना आधार पर 5.5 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
इसके अतिरिक्त पूंजीगत वस्तुओं के उत्पादन में सालाना आधार पर 12.9 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो निवेश गतिविधियों में लगातार तेजी का संकेत है। मई में इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़े सामान का उत्पादन 5.9 प्रतिशत बढ़ा, जबकि लंबे समय तक चलने वाले कंज्यूमर गुड्स का उत्पादन 7.2 प्रतिशत बढ़ा है।
इससे पहले 22 जून को वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी डेटा में बताया गया कि भारत की आठ मुख्य इन्फ्रास्ट्रक्चर इंडस्ट्रीज के संयुक्त सूचकांक की विकास दर मई में सालाना आधार पर 0.5 प्रतिशत रही है। इसमें सीमेंट, स्टील और इलेक्ट्रिसिटी क्षेत्र में जबरदस्त तेजी देखी गई है।