सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Instamart और HPCL ने शुरू की On-Demand LPG Cylinder Delivery, बिना गैस कनेक्शन भी कर सकेंगे ऑर्डर!

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 12:42 PM (IST)

    LPG Delivery By Instamart: इंस्टामार्ट और HPCL ने मिलकर भारत की पहली ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर डिलीवरी सेवा शुरू की है। अब उपभोक्ता ऐप के जरिए 5 और 10 किल ...और पढ़ें

    बिना गैस कनेक्शन के भी घर आएगा LPG सिलेंडर! (AI-Generated Image)

    बिना गैस कनेक्शन के भी घर आएगा LPG सिलेंडर! (AI-Generated Image)

    HighLights

    1. Instamart और HPCL ने ऑन-डिमांड LPG डिलीवरी शुरू की।

    2. बेंगलुरु में 5 और 10 किलो के सिलेंडर उपलब्ध।

    3. इस सेवा के लिए LPG कनेक्शन अनिवार्य नहीं।

    नई दिल्ली: भारत में अब LPG सिलेंडर मंगाना उतना ही आसान होने जा रहा है, जितना ऐप से ग्रोसरी ऑर्डर करना है। क्विक-कॉमर्स (Quick Commerce) प्लेटफॉर्म Instamart और Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) ने मिलकर देश की पहली ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर डिलीवरी (On-Demand LPG delivery) सेवा शुरू की है, जिससे यूजर्स सीधे ऐप के जरिए गैस सिलेंडर (LPG Cylinder) ऑर्डर कर सकेंगे।


    कैसे काम करेगी यह नई सुविधा?

    1. यूजर्स Instamart ऐप के जरिए ठीक ग्रॉसरी (Grocery) की तरह सिलेंडर (Cylinder) ऑर्डर कर सकेंगे।
    2. बता दें कि शुरुआत में 5 किलो और 10 किलो के छोटे सिलेंडर उपलब्ध होंगे।
    3. फिलहाल यह पायलट प्रोजेक्ट बेंगलुरु (Pilot Project Bengluru) में शुरू किया गया है।
    4. भविष्य में इसे अन्य शहरों तक बढ़ाया जा सकता है।
    5. सबसे बड़ी बात यह है कि इस सेवा को इस्तेमाल करने के लिए ग्राहत के पास पहले से ही LPG कनेक्शन होना जरूरी नहीं होगा।


    क्यों खास है यह पहल?

    यह भारत में पहली बार है जब क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए LPG जैसी जरूरी सुविधा की डिलीवरी (LPG Instant Delivery) शुरू की गई है।

    * अब इंतजार खत्म—“तुरंत गैस” का कॉन्सेप्ट।
    * शहरी ग्राहकों को मिलेगा बड़ा फायदा।
    * समय और प्रोसेस दोनों होंगे आसान।

    बता दें कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा LPG उपभोक्ता है, जहां इंडियन ऑयल, BPCL और HPCL जैसी कंपनियां गैस सप्लाई करती हैं। ऐसे में Instamart और HPCL की यह साझेदारी बाजार में बड़ा बदलाव ला सकती है और LPG डिलीवरी सिस्टम को डिजिटल व तेज बना सकती है।

    यह भी पढ़ें: सोना-चांदी खरीदने वालों की हुई बल्ले-बल्ले! औंधे मुंह गिरे दाम, जानिए आज कितना सस्ता हुआ गोल्ड?

    खबरें और भी